फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   accused try to kidnap school owner daughter

स्कूल संचालिका से छेड़छाड़, बेटी के अपहरण का प्रयास

Tue, 22 Sep 2020 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
accused try to kidnap school owner daughter
गुरुग्राम। दिल्ली के एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर जा रही स्कूल संचालिका से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता की बेटी के अपहरण का भी प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-91 निवासी महिला ने बताया कि उनका निजी स्कूल है। 20 सितंबर की रात को वह दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पति और बेटी के साथ गई थी। देर रात घर लौटते वक्त उनके पति ने शौच जाने के लिए हीरो होंडा चौक के पास अपनी क्रेटा गाड़ी को रोक दिया। गाड़ी में वह अपनी बेटी के साथ बैठी थी। तभी एक अन्य गाड़ी उनके पास आकर रुकी।
विज्ञापन

आरोप है कि गाड़ी में से एक व्यक्ति ने उतरकर उनकी गाड़ी का गेट खोला और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर वह उनकी बेटी के अपहरण का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर उनके पति आए तो आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की गाड़ी का नंबर मिल गया है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed