फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused arrested for selling bank account to cyber thug

Gurugram News: साइबर ठग को बैंक खाता बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for selling bank account to cyber thug
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने साइबर ठग को 50 हजार रुपये में बैंक खाता बेचने वाले आरोपी नारनौल (महेंद्रगढ़) के सलामपुरा निवासी सुमित को बीते मंगलवार को नारनौल से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस ने आरोपी से एक मोबाइल और दो सिम कार्ड बरामद किए। पूछताछ में पता चला कि मामले में ठगी गई राशि में से 21.33 लाख रुपये आरोपी सुमित के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए थे। आरोपी सुमित ने बताया कि यह चिप्स कुरकरे सप्लाई का काम करता है और इसी दौरान उसकी मुलाकात मोहित नाम के युवक से हुई थी। उसी को सुमित ने अपना बैंक खाता 50 हजार रुपये में बेचा था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस संदर्भ में साइबर अपराध थाना दक्षिण में नौ जून को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed