फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused arrested for killing woman in consensual relationship

Gurugram News: सहमति संबंध में रहने वाली महिला की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Apr 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for killing woman in consensual relationship
महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के संदेह में की गई हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा मानेसर और थाना मानेसर की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सहमति संबंध में रहने वाली महिला की हत्या करने वाले आरोपी को नाहरपुर से गिरफ्तार किया है।
आरोपी ने महिला के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने के संदेह में उसकी हत्या की थी। पूछताछ, हत्या के कारण व बरामदगी के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी की पहचान शिव शंकर शर्मा उर्फ काली चरण निवासी भीखमपुर, बलिया के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी शिव शंकर शर्मा उर्फ काली चरण रीता (मृतका) के साथ सहमति संबंध में रह रहा था। आरोपी मजदूरी का काम करता था और रीता आईएमटी मानेसर में ही एक कंपनी में काम करती थी। आरोपी शिव शंकर शर्मा को रीता के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध रखने का संदेह था। इसी वजह से शिव शंकर शर्मा ने 23 फरवरी को रीता की हत्या करके शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन

11 मार्च को थाना मानेसर को सूचना मिली कि गांव नाहरपुर में महिला का शव पड़ा है। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जाकर देखा तो महिला का शव खेत में कंबल में लिपटा हुआ मिला। पुलिस टीम ने सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों से घटनास्थल व शव का निरीक्षण करवाकर शव को पोस्टमार्टम व पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। 31 मार्च को मृतका के पिता ने उसकी पहचान रीता निवासी बिहार वर्तमान किरायेदार गांव नाहरपुर, मानेसर के रूप में कराई। मृतका के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी रीता की शादी 11 साल पहले हुई थी। लगभग पांच साल पहले उसकी बेटी व दामाद गुरुग्राम के गांव नाहरपुर में आकर किराये पर रहने लगे और यहां पर नौकरी करने लगे। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी रीता व उसके पति का मनमुटाव होने पर उसकी बेटी को गांव नाहरपुर में ही छोड़कर चला गया। इसके बाद रीता की शिव शंकर उर्फ काली चरण से बातचीत होने लगी और वह उसके साथ सहमति संबंध में रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed