{"_id":"65e38a009276f925fb0d9cc4","slug":"accountant-defrauded-the-company-of-rs-80-lakh-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-26503-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अकाउंटेंट ने कंपनी से की 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अकाउंटेंट ने कंपनी से की 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी
विज्ञापन
-उद्योग विहार थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उद्योग विहार थाना पुलिस ने एक निजी कंपनी के पूर्व अकाउंटेंट पर 80 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जब आरोपी से पैसे का हिसाब मांगा गया तो उसने कंपनी में आना बंद कर दिया।
उद्योग विहार फेज चार स्थित टीएसपी कंपनी के निदेशक सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि प्रतापगढ़ (यूपी) निवासी राजकुमार मौर्या को कंपनी ने दो जनवरी 2021 को अकाउंटेंट के पद पर रखा था। आरोपी ने शुरू में इमानदारी से कार्य किया। इसके बाद आरोपी को बैंक से राशि ट्रांसफर करने व अन्य प्रशासनिक कार्य करने की भी इजाजत दे दी। नेट बैंकिग के यूजर आईडी व पासवर्ड भी बता दिए गए। सुमित के अनुसार आरोपी ने अपनी शादी के लिए नौ से 23 नवंबर 2023 तक छुट्टी मांगी और 50,000 रुपये एडवांस दिये गए थे थे। अकाउंटेंट के जाने के बाद वह खुद कार्य को देखने लगे। इसमें पाया कि आरोपी ने करीब 80 लाख रुपये का गबन किया है। दो दिसंबर 2023 के बाद आरोपी ने ऑफिस आना बंद कर दिया व फोन ऑफ कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।