फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A youth was duped of Rs 9.80 lakh in the name of online stock trading

Gurugram News: ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 9.80 लाख रुपये की ठगी

Fri, 15 Aug 2025 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
A youth was duped of Rs 9.80 lakh in the name of online stock trading
युवक ने फेसबुक लिंक पर किया क्लिक तो मिले शेयर बाजार संबंधी सुझाव
विज्ञापन


जालसाजों ने युवक को बॉब कैप्स नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा
अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। जालसाजों ने युवक से ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 9.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। युवक को बॉब कैप्स नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर इस ठगी का अंजाम दिया गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज की है।
सेक्टर-81 निवासी मुकेश कुमार गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 जुलाई को उसने फेसबुक पर आए लिंक पर क्लिक किया था। इसके बाद उसकी फेसबुक आईडी पर शेयर बाजार के सुझाव आने लगे। इसके कुछ ही समय बाद ही मुकेश कुमार गर्ग को बॉब कैप्स नामक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप के सदस्य क्यूआईबी खाता खोलकर काफी मुनाफा कमाने के मैसेज साझा कर रहे थे।
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन अंकिता घोष ने मुकेश गर्ग को कॉल करके अपने ग्रुप में क्यूआईबी खाता खोलने के बारे में बताया। इसके बाद मुकेश गर्ग का बैंक खाता उपलब्ध कराया और उनके प्लेटफाॅर्म से स्टॉक खरीदकर पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। 23 जुलाई से 25 जुलाई तक जालसाजों ने कई बार में कुल 9.80 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। मुकेश गर्ग ने 30 जुलाई व 31 जुलाई को रुपये निकालने की कोशिश की तो रुपये डेबिट नहीं हो पाए। इसके बाद जालसाजों ने कुछ रुपये निवेश करने के लिए कहा तो मुकेश गर्ग को अपने साथ ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित युवक ने पुलिस से रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed