फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man injured in a fight died during treatment.

Gurugram News: मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Fri, 07 Nov 2025 12:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a fight died during treatment.
- 1 नवंबर की रात को शराब पीने के दौरान हुआ था झगड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। खेड़की दौला थाना क्षेत्र में 1 नवंबर की रात को शराब पीने के दौरान दो युवकों में हुई आपसी मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बिहार के शंभू नामक युवक के खिलाफ हत्या संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान सुपौल (बिहार) के बगनगामा गांव निवासी कृतलाल के रूप में हुई है। वह सेक्टर-93 क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ियों में रहता था और दिहाड़ी-मजदूरी करता था। जांच में सामने आया कि कृतलाल 1 नवंबर की रात को अपने जानकार शंभू के साथ खेड़की दौला क्षेत्र में शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें कृतलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़े के बाद कृतलाल ने चेहरे पर बने घाव पर किसी डॉक्टर से टांके लगवा लिए थे। हालांकि बाद में कृतलाल की तबीयत खराब हुई तो उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कृतलाल के सिर में अंदरूनी चोट लगने से सिर में खून जमा हो गया था। निजी अस्पताल से परिवार वालों ने उसको दिल्ली के एम्स अस्पताल के लिए रेफर करा लिया था। बुधवार की शाम को परिजन उसे सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। युवक के सिर में अंदरूनी चोट लगी होने के कारण खून का रिसाव हो गया था। जिस कारण उसकी मौत हो गई। आरोपी शंभू के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed