Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A woman was duped of Rs 90,000 on the pretext of selling furniture on OLX.

Gurugram News: ओएलएक्स पर फर्नीचर बेचने के नाम पर युवती से 90 हजार ठगे

Wed, 08 Oct 2025 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 90,000 on the pretext of selling furniture on OLX.
जालसाज ने खुद को आर्मी का जवान बताया था
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। ओएलएक्स पर फर्नीचर बेचने के नाम पर जालसाज ने एक युवती से 90,049 रुपये की ठगी की है। आरोपी ने खुद को आर्मी का जवान बताकर पीड़िता से ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में एफआईआर दर्ज की है।

सिविल लाइंस निवासी शालिनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने ओएलएक्स के माध्यम से अपना फर्नीचर बेचने के लिए जानकारी डाली थी। इसके बाद उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने कॉल की। कॉलर ने खुद को आर्मी का जवान बताकर फर्नीचर खरीदने और एक टोकन राशि भेजने की पेशकश की। कॉल करने वाले ने शालिनी को भुगतान के लिए फोन-पे एप का उपयोग करने के लिए कहा और एक लिंक भेजा। उसने इस लिंक पर शालिनी को 50 रुपये भुगतान करने के लिए कहा। कॉलर ने शालिनी को बताया कि वह आर्मी में है, इसलिए सुरक्षा कारणों से उसने यह लिंक साझा किया है। जालसाज ने शालिनी को आश्वासन दिया कि भेजी गई राशि वापस हो जाएगी। इस दौरान जालसाज ने कॉल काॅन्फ्रेंस में दो अन्य व्यक्तियों को भी जोड़ा। उन तीनों ने मिलकर शालिनी को 50 रुपये भेजने के लिए कहा। पीड़िता ने जैसे ही लिंक पर भुगतान करने की कोशिश की तो उसके खाते से कई बार में 90,040 रुपये कट गए। पीड़िता ने पुलिस से जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई करने और रुपये वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed