फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A woman was duped of Rs 54,000 in the name of selling old coins

Gurugram News: पुराने सिक्के बेचने के नाम पर युवती से 54 हजार ठगे

Sun, 03 Aug 2025 05:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 54,000 in the name of selling old coins
गुरुग्राम। जालसाजों ने एक युवती से पुराने सिक्के बेचने के नाम पर 54 हजार रुपये ठग लिए। युवती ने इंस्टाग्राम की रील पर पुराने सिक्के व नोट खरीद-बेचने संबंधी विज्ञापन देखकर क्लिक किया था। पीड़ित युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज किया है। पटौदी के गांव खोड़ निवासी सोनू ठाकराण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ मार्च को उसने इंस्टाग्राम की रील पर पुराने सिक्के व नोट ज्यादा दाम पर बेचने संबंधी विज्ञापन देखा था। जब उसने विज्ञान पर क्लिक किया तो उसके पास अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल आनी शुरू हो गई। कॉल करने वालों ने सोनू ठाकराण को बताया कि पुराने सिक्के व नोट के बदले 85 लाख रुपये मिल सकते हैं। जालसाजों ने पंजीकरण फीस और डिलीवरी चार्ज के नाम पर पीड़ित ने नासिर खान के अकाउंट में चार बार में कुल 54,000 रुपये नौ मार्च से 13 मार्च तक ट्रांसफर करवा लिए। जब उसने पुराने सिक्के व नोट बेचने के बारे में पूछा तो जालसाजों ने उसे कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद सोनू ठाकराण को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed