{"_id":"61fac6f694074167fd11f903","slug":"a-woman-dies-after-being-crushed-under-a-tractor-gurgaon-news-noi6301285193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजपुर झिरका। खंड के गांव बीवां के जंगलों से दो महिलाएं लकड़ी ला रही थीं। रास्ते में वे ट्रैक्टर में सवार हो गईं। ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने से एक महिला उसके नीचे आ गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक चिकित्सा देने के उपरांत उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह दो महिलाएं लकड़ी लेने के लिए पहाड़ी पर गई थीं। जब वो दोनों वापस अपने घर की ओर आ रही थीं तो एक ट्रैक्टर पर बैठ गईं। इसी बीच पहाड़ के रास्ते में ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए और ट्रैक्टर पलट गया। जिसकी वजह से आशिया (67) पत्नी शकूर निवासी बीवां की ट्रैक्टर के नीचे दबने पर मौत हो गई। दूसरी महिला सलातून (30) पत्नी मकसूद निवासी बीवां अपनी जान बचाने के लिए ट्रॉली से कूद गई और बुरी तरह जख्मी हो गई। वहीं, जांच अधिकारी हकमुद्दीन ने बताया कि आशिया का शव मांडीखेड़ा सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, सलातून को मांडीखेड़ा सिविल अस्पताल से नल्लड़ मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।