फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A three-year-old boy was run over by his uncle's car and died.

Gurugram News: चाचा की गाड़ी के नीचे आया तीन साल का बच्चा, मौत

Sun, 04 Jan 2026 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
A three-year-old boy was run over by his uncle's car and died.
नील गाय सामने आने से बिगड़ा था चालक का संतुलन, परिजनों ने नहीं दी पुलिस को शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना के अंतर्गत गढ़ी गांव के खेतों में बनी झुग्गियों के बाहर शनिवार की दोपहर को गाड़ी के पिछले टायर के नीचे आने से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना के दौरान गाड़ी को बच्चे का चाचा ही चला रहा था। ऐसे में परिवार वालों ने बच्चे की मौत मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है।
मृत बच्चा आशिक इस्लाम मूल रूप से असम का रहने वाला था। बच्चे के पिता इस्लाम ने बताया कि वह परिवार सहित करीब तीन माह पहले ही गुरुग्राम आए थे। वे गढ़ी गांव के खेतों में बनीं झुग्गियों में रह रहे हैं और कबाड़ का काम करते हैं। शनिवार की दोपहर को बेटा आशिक इस्लाम झुग्गियों के पास खेल रहा था तो उसका चाचा बोलेरो को लेकर जाने लगा। इसी दौरान गाड़ी के आगे नील गाय आने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होने से आशिक इस्लाम चपेट में आ गया और पिछला टायर उसके ऊपर से उतर गया। घायल बच्चे को तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन

गाड़ी के टायर नीचे आकर बच्चे की मौत होने के मामले में परिवार वालों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। बच्चे के परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। - जगदीश चंद्र, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed