फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   a retired amry officer attempt sucide

उधारी के पैसे ना मिलने से परेशान सेवानिवृत फौजी ने लगाई फांसी

Tue, 06 Aug 2019 11:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
a retired amry officer attempt sucide
गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र में उधारी के पैसे वापस न मिलने से परेशान रिटायर्ड फौजी मंगलवार को पेड़ पर फंदे पर लटक गया। मृतक ने सुसाइड नोट में चार लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। सूचना के बाद खेड़कीदौला थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि सेक्टर-84 स्थित सड़क किनारे नीम के पेड़ पर एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया है। सूचना के बाद खेड़कीदौला थाना पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मिले दस्तावेज के मुताबिक उसकी पहचान सिकंदरपुर बढ़ा गांव निवासी मीर सिंह उर्फ फौजी (48) के रूप में हुई। मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा कि उसकी जमीन बिकने के बाद उसने राजेश ठेकेदार, रामदास चेला माजरा, बलजीत तंवर व विक्रम गोगला नामक लोगों को 20 से 40 लाख रुपये उधार दिए थे। अब ये लोग उधारी का पैसा वापस नहीं लौटा रहे है। खेड़कीदौला थाना प्रभारी निरीक्षक कुलदीप के मुताबिक मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed