फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A gift of relief on the highway ... FOBs will be built soon

Gurugram News: हाईवे पर राहत की सौगात...जल्द बनेंगे एफओबी

Mon, 04 Aug 2025 05:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
A gift of relief on the highway ... FOBs will be built soon
नौ में से पांच एफओबी गुरुग्राम में बनाए जा रहे, बिन खतरे पार कर सकेंगे हाईवे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 48) पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) निर्माण पर कार्य तेजी से चल रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हाईवे पर नौ एफओबी बनवा रहा है। इसमें पांच एफओबी गुरुग्राम में बन रहे हैं। एफओबी का कार्य अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एफओबी बनने से हाईवे पार करने में लोगों को सहूलियत मिलेगी और यातायात प्रभावित नहीं होगा। इस पर 13 करोड़ खर्च होंगे।
एनएच-48 पर कई जगहों पर फुट ओवर ब्रिज नहीं होने से लोगों को हाईवे पार करने में परेशानी होती है। इससे हाईवे का यातायात भी प्रभावित होता है। एनएचएआई ने खेड़की दौला से रेवाड़ी तक हाईवे का सर्वे कराया था, जिससे एफओबी वाली जगहों की पहचान की गई थी। इसमें गुरुग्राम में एनएसजी कैंप मानेसर, बिनौला, रामपुरा व राठीवास है। इसके अलावा रेवाड़ी में मालपुरा और जयसिंहपुर खेड़ा शामिल है। यहां पर नए एफओबी का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा तीन जगहों पर एफओबी का काम अधूरा पड़ा हुआ है। इसमें सिधरावली गुरुग्राम, खरखड़ा और खजूरी गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

एनएचएआई के डिप्टी मैनेजर प्रकाश तिवारी ने बताया कि अधूरे एफओबी का कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि नए एफओबी पर तेजी से कार्य चल रहा है। कई जगहों पर फाउंडेशन कार्य हो चुका है। अधिकारी ने बताया कि तीन माह में ठेकेदार को कार्य पूरा करने को कहा गया है। करीब 13 करोड़ रुपये से नौ एफओबी का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एफओबी होने से आसपास के लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, हाईवे पर यातायात में रुकावट नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed