फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A dispute arose between two groups over the appointment of the temple priest

गुरुग्राम: मंदिर के पुजारी की नियुक्ति को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा, चले लाठी-डंडे व लात-घूसे, कई घायल

Sun, 18 Jan 2026 02:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 18 Jan 2026 02:59 PM IST
विज्ञापन
A dispute arose between two groups over the appointment of the temple priest
Gurugram News - फोटो : वीडियो ग्रैब
गुरुग्राम के सेक्टर-50 थाना के अंतर्गत समसपुर गांव में मंदिर के पुजारी की नियुक्ति को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे व लात-मुक्के चले और महिलाओं सहित अन्य लोग घायल हो गए। झगड़े को छुड़वाने पहुंची पुलिस टीम के जवानों को भी हलकी चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारपीट की घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। 
विज्ञापन


समसपुर गांव स्थित एक मंदिर में पुजारी की नियुक्ति को लेकर दो पक्षों में पिछले काफी समय से मतभेद चल रहा है। नीतू शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पुजारी की नियुक्ति को लेकर वह 15 जनवरी की शाम को रामपाल, कृष्णा, राजकुमार व धर्मी से बात करने गई थी। नीतू ने किसी गरीब पंडित को मंदिर में पुजारी रखने के लिए कहा तो कहासुनी हो गई। नीतू ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि रामपाल, कृष्णा, राजकुमार व धर्मी, कुक्कू व ललित ने उसके साथ मारपीट की। उसने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया और नागरिक अस्पताल में उपचार कराया। 
विज्ञापन


नीतू शर्मा ने आरोप लगाया कि 16 जनवरी को रामपाल, कृष्णा, राजकुमार, धर्मी, कृष्ण सहित करीब 15 लोग उनके घर पर पहुंच गए और पत्थर मारकर दरवाजे व खिड़कियां तोड़ दी। इसके बारे में डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने के बाद वह अपने बच्चो, भाई आशु व संजय, भाभियां नीचे आईं तो रामपाल, कृष्णा, राजकुमार, धर्मी, कृष्ण, पूनम, रेनु, रीटा, ममता, ललित, अंकुर साहिल ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब मौके पर मौजूद पुलिस वालों ने नीतू के परिवार वालों को बचाने का प्रयास किया तो उनको भी हल्की चोटें आई। घटना के बाद समसपुर गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस द्वारा स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी एलएचसी सुमन ने बताया कि मंदिर में पुजारी की नियुक्ति को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। मामले की छानबीन की जा रही है ताकि मामले की पूरी जांच हो सके। दूसरे पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। शिकायत के आधार पर एक पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वायरल वीडियो व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed