फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A criminal with a bounty of Rs 25,000 was caught in Bater

Gurugram News: मुठभेड़ में एसटीएफ ने 25 हजार रुपये इनामी बदमाश को पकड़ा

Sun, 31 Aug 2025 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
A criminal with a bounty of Rs 25,000 was caught in Bater
- एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली
विज्ञापन

- पिछले कई सालों से रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा है बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड स्थित बालियावास गांव के पास रविवार की सुबह करीब चार बजे मुठभेड़ में एसटीएफ यूनिट गुरुग्राम ने 25 हजार रुपये इनामी बदमाश को पकड़ा है। उसकी पहचान महेंद्रगढ़ जिले के बर्फ गांव निवासी रोहित के रूप में हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दाएं पैर में गोली लगने से रोहित घायल हो गया। उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।
रोहित गुरुग्राम में किसी वारदात को अंजाम देने आया था। एसटीएफ को सूचना मिली कि गैंगस्टर रोहित गोदारा के गैंग का शूटर बाइक से गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से गुजरेगा। टीम ने बालियावास गांव के पास नाका लगाकर जांच शुरू की। सुबह करीब चार बजे बाइक से एक युवक आता दिखाई दिया तो टीम ने रुकने का इशारा किया। टीम को देखकर रोहित ने बाइक मोड़ ली। पुलिस टीम को अपने पीछे आता देखकर रोहित ने दो गोलियां चलाईं। एसटीएफ टीम की जवाबी कार्रवाई में गोली उसके पैर में लगी। एसटीएफ टीम को घटनास्थल से एक बाइक और चार खाली खोल बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि रोहित पिछले कई सालों से रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा हुआ है। रविवार की सुबह वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए गुरुग्राम आ रहा था। वह जून 2025 में राजस्थान के गंगानगर में व्यापारी पर फायरिंग मामले में वांछित है। राजस्थान पुलिस ने रोहित पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ है। बदमाश रोहित ने राजस्थान, हरियाणा व अन्य राज्यों में भी वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


रोहित वर्तमान में गैंगस्टर रोहित गोदारा के गैंग से जुड़ा है। रोहित गोदारा विदेश में रहकर हरियाणा व राजस्थान सहित आसपास के क्षेत्रों में अपना नेटवर्क संचालित करके आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। रोहित गोदारा पर हत्या, लूट, रंगदारी मांगने सहित कई गंभीर अपराध के करीब 40 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई रोहतक से डिस्चार्ज होने के बाद रोहित को गिरफ्तार करके पूछताछ की जाएगी। रोहित के अन्य साथियों व गिरोह के बारे में जानकारी जुटाकर आगामी कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा में पुलिस बदमाशों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। - प्रीतपाल, डीएसपी, एसटीएफ गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article