{"_id":"610161898ebc3ecf0e5f91a1","slug":"a-conspiracy-to-loot-was-hatched-to-visit-haridwar-gurgaon-news-noi596175938","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार घूमने के लिए रची थी लूट की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार घूमने के लिए रची थी लूट की साजिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। हीरो होंडा चौक से फर्रुखनगर जाने के लिए मोबाइल एप पर कैब बुक कर हथियार दिखाकर चालक से लूटने की वारदात दो नाबालिगों ने की थी। एक आरोपी 10वीं तो दूसरा 12वीं कक्षा का छात्र है। दोनों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि हरिद्वार घूमने जाने के लिए उन्होंने खर्च के रुपयों के लिए कैब लूटने की साजिश रची थी। पुलिस ने लूटी गई कार और कट्टा इनके पास से बरामद कर लिया है। दोनों नाबालिगों को फरीदाबाद स्थित बाल-सुधार गृह पहुंचा दिया गया है। पुलिस के अनुसार लूट की यह वारदात सोमवार देर रात हुई थी। फरीदाबाद के रहने वाले रफीक ने पुलिस को शिकायत दी कि वह ओला कैब चलाता है।
सोमवार रात को सेक्टर-10 एरिया में मौजूद था तभी ऐप पर बुकिंग आई। सवारी को हीरो होंडा चौक के पास से फर्रुखनगर जाना था। हीरो होंडा चौक के पास चालक कैब लेकर पहुंचा तो वहां से दो लड़के बैठ गए, लेकिन कुछ दूर पर चालक को हथियार दिखाकर कैब लूटकर फरार हो गए थे। सेक्टर-10 थाना की टीम ने मामले में एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच करते हुए सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी नाबालिग हैं। दोनों निजी स्कूल में पढ़ते हैं और अच्छे परिवार से है। एक नाबालिग गुरुग्राम तो दूसरा दिल्ली का रहने वाला है। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों हरिद्वार घूमने जाना चाहते थे। इसके लिए इन्हें कार व रुपयों की जरूरत थी। जिस कारण दोनों ने मिलकर वारदात की।