फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A case of marriage by fraud and economic exploitation has been registered

Gurugram News: जालसाजी करके शादी व आर्थिक शोषण करने का मामला कराया दर्ज

Mon, 24 Mar 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A case of marriage by fraud and economic exploitation has been registered
श्रीलंकाई मूल की महिला ने गुरुग्राम के एक दंपती पर लगाए आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना में श्रीलंकाई मूल की महिला ने गुरुग्राम के एक दंपती पर जालसाजी करके शादी करने व उसका शारीरिक व आर्थिक शोषण करने के संबंध में मामला दर्ज कराया है।
शिकायतकर्ता महिला ने दंपती पर धोखाधड़ी करने, आपराधिक षड़यंत्र रचने, चोरी, चोट पहुंचाना, बच्चे को खतरे में डालने, धन उगाही, दहेज उत्पीड़न, अदालती समन को रोकना, झूठी गवाही आपराधिक अतिक्रमण व धमकी देने आदि गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। श्रीलंका की मूल निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुग्राम के विनीत से उसकी वर्ष 2006 से पहचान है। विनीत ने उस समय श्रीलंका में उसका फ्लैट किराये पर लिया था। वर्ष 2006 से वर्ष 2008 के दौरान उन्होंने श्रीलंका में उसके परिवार और गतिविधियों पर नजर रखी। इसके बाद विनीत ने उसे फिर से ईमेल किया और वर्ष 2013 में श्रीलंका में उससे मिला और उसने झूठ बोलकर व गलत तथ्य प्रस्तुत करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विनीत ने अपनी पत्नी ऋचा से तलाक लेने की बात कही थी। इसके बाद वर्ष 2014 में विनीत की नौकरी चली गई और उसने शिकायतकर्ता महिला से यह कहते हुए रुपये उधार लेने शुरू कर दिए कि उस पर व्यवसाय के लिए कर्ज है, जिसमें से उसे भी लाभ का हिस्सा देगा। पीड़ित महिला ने विनीत पर आरोप लगाया कि वर्ष 2015 में उसे व उसके बेटे अलेक्जेंडर (जो उसके पिछले रिश्ते से वर्ष 2009 में पैदा हुआ था) को श्रीलंका से नेपाल ले जाकर कहा कि वह अलेक्जेंडर को भी अच्छा स्कूल व अच्छा व्यवसाय देगा। नेपाल जाने के बाद भी विनीत ने महिला का यौन शोषण जारी रखा और जबरदस्ती व भावनात्मक ब्लैकमेल करके उससे रुपये लेता रहा। विनीत ने पीड़ित महिला व उसके बेटे अलेक्जेंडर को नेपाल का वीजा लिए बिना एक सस्ते वाइन बार के एक कमरे में रखा। वर्ष 2017 तक विनीत ने महिला व उसके बेटे को भारत के विभिन्न राज्यों व शहरों के होटलों में जगह-जगह ले जाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

श्रीलंका में पीड़िता से की कोर्ट मैरिज
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि विनीत ने उससे श्रीलंका में कोर्ट मैरिज की और उसके बाद उसे भारत लेकर आया। पीड़िता को बाद में पता चला कि विनीत व ऋचा ने उसे धोखा देने के लिए केवल कागजों में ही तलाक लिया। जबकि वे दोनों पति-पत्नी की तरह रहते रहे और सामाजिक रूप से खुद को शादीशुदा जोड़े के रूप में दिखाते रहे। विनीत ने वर्ष 2023 में उसके सामने कबूल किया कि उसने व ऋचा ने उसे दिखाने के लिए अपने तलाक के कागजात हासिल करने के बाद एक-दूसरे से दोबारा शादी करने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान का 50 फीसदी हिस्सा देने का झांसा देकर रकम वसूली
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि विनीत ने उसे गुरुग्राम के सनसिटी के घर का 50 फीसदी हिस्सा देने का वादा किया। इस घर की कीमत करोड़ों रुपये में बताई। इस बहाने घर की ईएमआई चुकाने के साथ-साथ कुछ और रकम ली। आरोप है कि विनीत ने उसकी अलमारी से सनसिटी शीर्षक के कागजात चुरा लिए। विनीत ने बंगलूरु का किराया चुकाए बिना उसे बंगलूरु में छोड़ दिया, जबकि विनीत गुरुग्राम में रहने लगा। इसके बाद वह वापस आई तो उसे दूसरा मकान देने का झांसा दिया गया।

20-20 लाख रुपये के दो चेक हुए बाउंस
पीड़ित महिला ने आरोप लगाए कि विनीत ने उसका कर्ज चुकाने के नाम पर 25 नवंबर 2021 को 20-20 लाख रुपये के दो पोस्ट डेटिड चेक दिए। जोकि अक्तूबर 2024 में बैंक में लगाते ही बाउंस हो गए। इसके बाद आरेापी ने महिला को स्टूल, बेल्ट व कैथेटर ट्यूब आदि जैसी चीजों से मारना शुरू कर दिया। विनीत ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। यही नहीं आरोपी विनीत ने पीड़ित महिला को तरह-तरह की यातनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed