फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A businessman from Maharashtra was called to Sohna and kidnapped

Gurugram News: महाराष्ट्र के कारोबारी को सोहना बुलाकर किया अपहरण

Fri, 18 Apr 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
A businessman from Maharashtra was called to Sohna and kidnapped
कारोबारी को नूंह ले जाकर कमरे में बंद करके की मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। महाराष्ट्र में प्लास्टिक दाना के एक कारोबारी को गुरुग्राम के सोहना में बुलाकर अपहरण करके मारपीट व लूटपाट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पीड़ित से सोने की चेन, अंगूठी, 10 हजार रुपये छीने और 1.45 लाख रुपये ट्रांसफर कराए।

आरोपियों ने लूटपाट के बाद पीड़ित को सोहना के एक कॉलेज के पास छोड़ दिया। पीड़ित कारोबारी की शिकायत पर सोहना सिटी थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले के आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। महाराष्ट्र के बीड़ निवासी शिवाजी महादेव सोनव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लातूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ में कार्यरत है और साइड बिजनेस में तार पॉलिश का काम करते हैं। उसने 12 अप्रैल को फेसबुक पर तार पॉलिश और प्लास्टिक दाना की एक पोस्ट डाली थी। आरोपी मोहित जैन ने उनकी पोस्ट पर एक नंबर लिखकर संपर्क करने के लिए कहा। जब शिवाजी महादेव सोनव ने अपने व्हाट्सएप नंबर से मैसेज किया तो मटेरियल की फोटो और रेट भेजे। एडवांस पेमेंट की मांगे जाने पर जब शिवाजी ने मना कर दिया तो उसे सोहना बुला लिया। उसके सोहना आने पर अर्टिगा कार में बैठाकर नूंह (मेवात) की तरफ ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया और वहां मौजूद 4-5 लोगों ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित से सोने की चेन, अंगूठी और 10 हजार रुपये छीन लिए। वहीं, यूपीआई के माध्यम से 1.45 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। बाद में पीड़ित को सोहना के निरंकारी कॉलेज के पास गाड़ी से धक्का देकर भाग गए। जांच अधिकारी हरिओम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed