{"_id":"6898e32e28bf8172ad0450da","slug":"a-boy-drowned-in-pit-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-105446-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: घुसपैठी में बरसाती पानी में डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: घुसपैठी में बरसाती पानी में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन
घुसपैठी में ऑर्बिटल रेलवे निर्माण साइट पर हादसा, बरसाती पानी में डूबने से किशोर की मौत
ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही के लगाए गंभीर आरोप, चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाया गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। गांव घुसपैठी की सीमा में निर्माणाधीन ऑर्बिटल रेलवे लाइन सुरंग साइट पर रविवार दोपहर हादसा हो गया। बरसाती पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 14 वर्षीय किशोर मोहम्मद सैफ पुत्र मोहम्मद शमीम, निवासी गांव पाटूका की मौत हो गई। यह गड्ढा सुरंग निर्माण के लिए की गई मिट्टी की खुदाई से बना था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार करीब 4 बजे मोहम्मद सैफ अपने कुछ दोस्तों के साथ निर्माण स्थल के पास पहुंचा। वहां मौजूद गहरे पानी से भरे गड्ढे में दोस्तों के साथ नहाने के लिए उतर गया। दलदल और फिसलन भरे तल के कारण सैफ फंस गया, जबकि अन्य बच्चे किसी तरह बाहर आ गए। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण और निर्माण कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मशीन से खुदाई कर बच्चे को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया और ग्रामीणों ने कंपनी ठेकेदार पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि गहरे गड्ढे के आसपास न तो कोई बैरिकेड लगाया गया था और न ही चेतावनी बोर्ड, जिससे लोगों को खतरे की जानकारी हो सके। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि बारिश के दिनों में पानी से भरे इन गड्ढों की कोई निगरानी नहीं होती, जिससे बच्चों की जान पर खतरा मंडराता रहता है। घटना की सूचना पाकर सदर थाना तावडू प्रभारी जितेंद्र यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मोहम्मद सैफ पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी पाटूका के रूप में हुई है। फिलहाल इस मामले में किसी की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। वही निर्माण कंपनी के पदाधिकारी मनोज राणा ने बताया कि स्थानीय लोगों को कई बार बुलाकर बताया गया कि निर्माण साइट पर बच्चों को आने से रोके ,उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
फोटो :- घटनास्थल पर एकत्रित ग्रामीणों की भीड़।