{"_id":"613e46e98ebc3e7f4c6b69e5","slug":"a-big-campaign-will-be-run-in-the-district-from-today-for-vaccination-gurgaon-news-noi604171078","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण के लिए आज से जिले में चलेगा महाअभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण के लिए आज से जिले में चलेगा महाअभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुुरुग्राम। कोरोनारोधी टीकाकरण के क्रम में सोमवार से जिले में तीन दिवसीय महाअभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग पहले दिन 203 सत्र आयोजित करेगा। यहां पर लाभार्थियों को पहली व दूसरी डोज मिलाकर कुल 68 हजार 610 डोज देने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निर्धारित केंद्रों में से 5 केंद्रों पर कोवाक्सिन व अन्य सभी शासकीय केंद्रों पर कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा।
खास बात यह है कि ऑनलाइन बुकिंग करने वालों के लिए बड़ी संख्या में स्लॉट आरक्षित किए गए हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि 13410 लोगों को वॉक इन प्रक्रिया के तहत टीके की पहली डोज जबकि ऑनलाइन पंजीकरण करने वालों के लिए पहली डोज के तौर पर 13750 स्लॉट आरक्षित किए गए हैं। वहीं, 22250 लोगों को वॉक इन प्रक्रिया के तहत दूसरी डोज दी जाएगी जबकि ऑनलाइन बुकिंग करने वालों के लिए दूसरी डोज के तौर पर 19200 स्लॉट आरक्षित रहेंगे। जिले में सोमवार को पहली व दूसरी डोज मिलाकर कुल 68610 डोज दी जाएगी। वॉक इन प्रक्रिया के तहत टीका लगवाने वालों के लिए पूर्व पंजीकरण की बाध्यता नहीं होगी।
इन केंद्रों पर लगेगा टीका
सोमवार को चौमा, चंद्रलोक, बादशाहपुर, तिगड़ा व मानेसर केंद्रों पर कोवाक्सिन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। वहीं, सूरत नगर, मंडपुरा, चंद्रलोक, चौमा, दौलताबाद, कासन, ओम नगर, पलड़ा, सोहना, भोंडसी, सुखराली, लक्ष्मण विहार, फिरोज गांधी कॉलोनी, वजीराबाद नाहरपुर रूपा, गुड़गांव गांव, राजीव नगर, मुल्लाहेड़ा, हर्सरू, हेलीमंडी, भोड़ाकलां, गांधीनगर, फाजिलपुर, राजेंद्रा पार्क, घाटा, फर्रूखनगर, घंघौला, मानेसर, बसई एनक्लेव, नाथूपुर, तिगड़ा व पटेल नगर स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत विभिन्न जगहों पर टीकाकरण के लिए महाअभियान चलाया जाएगा। वहीं, सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर कोविशील्ड के साथ ही स्पुतनिक वी का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
शासन की योजना के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को भी जिले में व्यापक स्तर पर टीकाकरण किया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह अपने स्थानीय टीकाकरण केंद्र पर जाकर अनिवार्य रूप से टीका लगवाएं।
- डॉ. वीरेंद्र यादव, मु ख्य चिकित्सा अधिकारी, गुुरुग्राम