फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A 23-km master sewer line will be laid from Sector 99 to 115.

Gurugram News: सेक्टर-99 से 115 तक बिछेगी 23 किमी मास्टर सीवर लाइन

Sun, 19 Jul 2026 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
A 23-km master sewer line will be laid from Sector 99 to 115.
जीएमडीए न्यू गुरुग्राम में सीवर नेटवर्क पूरा कराने में जुटा
विज्ञापन

नंबर गेम - 40 फीसदी काम हुआ पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के सेक्टर-99 से 115 तक सीवर नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 23 किलोमीटर लंबी मास्टर सीवर लाइन बिछाई जा रही है। करीब 41.62 करोड़ रुपये की इस परियोजना का लगभग 40 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना पूरी होने के बाद कई सेक्टरों में सीवर ओवरफ्लो और जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा विकसित किए गए इन सेक्टरों की जिम्मेदारी अब गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के पास है। जीएमडीए अधिकारियों के अनुसार, एचएसवीपी सभी सेक्टरों में मास्टर सीवर नेटवर्क विकसित नहीं कर सका था। इसके कारण सेक्टर-104 से 115 तक कई क्षेत्रों में मास्टर सीवर लाइन का नेटवर्क उपलब्ध नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर-68 से 95 और सेक्टर-99 से 115 तक बड़ी संख्या में ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियां विकसित हो चुकी हैं और आबादी तेजी से बढ़ रही है। जीएमडीए के मुख्य अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि सेक्टर-99 से 115 तक मास्टर सीवर लाइन बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। परियोजना को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में सीवर नेटवर्क सुदृढ़ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed