फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   आईएमटी मानेसर क्षेत्र में हुई बारिश गुरुग्राम में बूंदाबांदी

आईएमटी मानेसर क्षेत्र में हुई बारिश गुरुग्राम में बूंदाबांदी

Sat, 21 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर क्षेत्र में हुई बारिश गुरुग्राम में बूंदाबांदी
आईएमटी मानेसर क्षेत्र में हुई बारिश गुरुग्राम में बूंदाबांदी
विज्ञापन

- मौसम हुआ सुहावना लोगों ने शाम को लुत्फ उठाया
- छुट्टी के कारण सड़कों पर ट्रैफिक दिखा कम

अमर उजाला ब्यूरो
मानेसर। आईएमटी मानेसर क्षेत्र के गांव पंचगांव-केएमपी एक्सप्रेस-वे पर शनिवार शाम को इंद्रदेवता ने झमाझम बारिश की। जिससे पंचगांव समेत अन्य क्षेत्रों के किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों की खरीफ फसल लहलाने लगी है। किसानों खेतों में बाजारा, ज्वार, अरहर, चरी समेत धान की फसल बोई हुई है। बारिश होने से खरीफ फसल में भी रौनक लौट आई है। आरवली पहाड़ी क्षेत्र में हरियाली नजर आ रही है।
शनिवार शाम को बारिश होने से ग्रामीणों को गर्मी में पसीने बहाने से भी राहत मिली है। ग्रामीणों व बच्चों ने छुट्टी होने के कारण बारिश में नहाकर अपनी गर्मी दूर की। बारिश होने के बाद पशु, पक्षी समेत सभी को राहत मिली है। अरावली पहाडिय़ों में बारिश होने से हरियाली छाने लगी है। आईएमटी मानेसर क्षेत्र में चारों तरफ हरी भरी वादियां खिल उठी हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम में दोपहर बाद बदले मौसम ने उमस गर्मी से राहत दिलाई। आसमान में घने काले बादल छाए रहे। देर शाम को बूंदाबांदी शुरू हुई। शाम को करीब पांच बजे शहर का मौसम सुहाना हो गया। बूंदाबांदी होने से तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार-रविवार को छुट्टी के कारण सड़कों पर भी ट्रैफिक कम ही नजर नहीं आया। जिससे लोगों को जाम से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed