{"_id":"6a4a725ad62e49f4ec0b2dde","slug":"8364-vehicles-were-challaned-for-driving-in-the-wrong-lane-and-a-fine-of-rs-9306-lakh-was-imposed-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-93580-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गलत लेन में चलने पर 8364 वाहनों के काटे चालान, 93.06 लाख लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गलत लेन में चलने पर 8364 वाहनों के काटे चालान, 93.06 लाख लगाया जुर्माना
विज्ञापन
ओवर स्पीड में वाहन चलाने पर 1646 चालकों पर पुलिस ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हाईवे व एक्सप्रेसवे पर गलत लेन में चलने वाले वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस ने एक से 30 जून तक गलत लेन में चलने वाले 8364 वाहनों के चालान काटे। पुलिस ने इस दौरान इन वाहनों के चालकों पर 93.06 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।
यातायात पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48), द्वारका एक्सप्रेसवे, गुरुग्राम-सोहना हाईवे एसपीआर रोड सहित अन्य सड़कों पर गलत लेन में चलने वाले वालों की मॉनिटरिंग की जा रही है। जो भी चालक अपने वाहन को गलत लेन में चलाए पाया जाता है, उसके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है। यातायात पुलिस ने एक जून से 30 जून तक विशेष अभियान चलाकर तय गति से ज्यादा रफ्तार में वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 1646 चालान काटे हैं। पुलिस ने चालकों पर 32.92 लाख जुर्माना लगाया है। यह अभियान दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, गोल्फ कोर्स रोड, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ओवर स्पीडिंग की मॉनिटरिंग करके चलाया।
-- --
यातायात नियमों को तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे जा रहे हैं। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाता है, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम