{"_id":"5cbf53debdec2214400303f6","slug":"81556042718-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी के लिए 1433 पीओ व 1433 एपीओ का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी के लिए 1433 पीओ व 1433 एपीओ का हुआ चयन
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी के लिए 1433 पीओ और 1433 एपीओ का हुआ चयन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्रों पर ड्यूटी के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अमित खत्री की देखरेख में मंगलवार को पीठासीन अधिकारियों (पीओ) व सहायक पीठासीन अधिकारियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया कंप्यूटरीकृत प्रणाली से संपन्न हुई।
उपायुक्त अमित खत्री ने कहा कि यह चुनाव प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है। इसके जरिए निष्पक्ष ढंग से कंप्यूटरीकृत प्रणाली से पीठासीन व सहायक पीठासीन अधिकारियों का चयन किया जाता है। गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के लिए इस प्रक्रिया के जरिए मंगलवार को 1433 पीओ व 1433 एपीओ का चयन किया गया है। जिनकी चुनाव के दौरान ड्यूटी लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से निष्पक्ष, स्वतंत्र व पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए कटिबद्ध है।
---