{"_id":"5bd5f50fbdec2269952dbee9","slug":"81540748559-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राईवेट कॉलोनियों में विकास कार्य के लिए निगम ने जारी किए टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राईवेट कॉलोनियों में विकास कार्य के लिए निगम ने जारी किए टेंडर
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ प्राइवेट कॉलोनियों का होगा विकास
नगर निगम दायरे में शामिल होने वाली बिल्डर एरिया की आठ कॉलोनियों में विकास कार्य करने की कवायद शुरू हो गई है। नगर निगम ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग से हरी झंडी के बाद विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए हैं। आगामी दिसंबर माह तक इन कॉलोनियों में विकास कार्य शुरू होने की संभावना है। नगर निगम ने साउथ सिटी-1 व 2 और निर्वाणा कंट्री कॉलोनी के करोड़ों रुपयों के टेंडर जारी कर दिए हैं, अन्य कॉलोनियों के टेंडर भी इसी सप्ताह जारी किए जाएंगे।
नगर निगम ने आठ बिल्डर कॉलोनियों में विकास कार्य करने की योजनाएं मुख्यालय में अनुमति के लिए भेजी थी। विभाग ने इन योजनाओं को अनुमति दे दी है। बिल्डर एरिया में बनी आठ कॉलोनियों को पिछले काफी समय से विकास कार्यों की दरकार है। कॉलोनियों में विकास कार्य नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों ने सरकार से कॉलोनियों को नगर निगम के दायरे शामिल करने की मांग की थी। इस कारण ये कॉलोनिया नगर निगम के अधीन कर दी गई है।
इन कॉलोनियों के जारी हुए टेंडर
साउथ सिटी-2 फेस-1, साउथ सिटी-1, निर्वाणा कंट्री आदि के रविवार को नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिए हैं।
बयान..
बजट को प्रशासकीय अनुमति मिलने के बाद सभी कॉलोनियों मेें विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए जा रहे हैं, बिल्डरों के समय रहते राशि में जमा करवाने पर जल्द कार्य शुरू करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
-एनडी वशिष्ठ, मुख्य अभियंता, नगर निगम, गुरुग्राम