फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   8 hours wait in the hot sun for vaccine

टीके के लिए कड़ी धूप में 8 घंटे इंतजार

Fri, 02 Jul 2021 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
8 hours wait in the hot sun for vaccine
गुरुग्राम। जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार भले ही तेज हो गई हो, लेकिन टीकाकरण के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि टीका लगवाने के लिए शासकीय केंद्रों पर लोगों को 8 घंटे का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उसमें भी इन दिनों पड़ रही गर्मी व कड़ी धूप में टीकाकरण के लिए केंद्रों पर जाने वालों का बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन

लोग सुबह 6 बजे से ही कतार में खड़े हो रहे हैं और दोपहर में 2 बजे जाकर टीका लग रहा है। फाजिलपुर शासकीय स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र पर लोगों ने कुछ इसी तरह की अपनी व्यथा व्यक्त की। शुक्रवार को जिले में कुल 25172 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें से 18337 ने पहली व 6835 ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। हालांकि, चिंता की बात यह है कि शासकीय केंद्रों पर कतार लगाने के दौरान लोग सामाजिक दूरी का बिल्कुल भी पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी में अपनी बारी का इंतजार करते रहे लोग
शुक्रवार को प्रचंड गर्मी में लोग टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्रों पर कतार में खड़े रहे। सबसे ज्यादा दयनीय स्थिति फाजिलपुर टीकाकरण केंद्र पर देखने को मिली, जहां कड़ी धूप में लोग टीका लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियम का किसी ने भी पालन नहीं किया। अन्य केंद्रों पर भी लोग सामाजिक दूरी व कोरोना की दूसरी लहर के कहर को भूलकर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासकीय केंद्रों पर लगा 9490 को टीका
शुक्रवार को जिले में निजी केंद्रों पर 15682 व शासकीय केंद्रों पर 9490 को टीका लगाया गया। इसी के साथ लाभार्थियों की संख्या अब बढ़कर 14 लाख 51 हजार 647 तक पहुंच गई है। शुक्रवार को जिले में शुक्रवार को 18-44 आयु वर्ग में 17212 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। वहीं, 45 साल से ऊपर के 7744 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। शुक्रवार को विदेश जाने वाले 51 लोगों ने सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में कोरोना टीके की दूसरी डोज लगवाई।

दूसरे के आधार नंबर पर किसी अन्य को लगा टीका
शुक्रवार को दूसरे के आधार नंबर पर किसी अन्य के टीकाकरण करने का अजीब मामला सामने आया। यूजर नवदीप सिंह ने प्रशासन को ट्वीट कर बताया कि कोविन पोर्टल पर उन्होंने पंजीकरण के लिए जब अपना आधार नंबर डाला तो उस पर पहले ही टीकाकरण होने की बात पता चली। इस पर विभाग की तरफ से उन्हें मदद का आश्वासन दिया गया। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण का दायरा बढ़ाते हुए 1 जुलाई से हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर टीकाकरण कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को मेट्रो स्टेशन पर 328 लोगों को टीका लगाया गया।
सुबह करीब 7 बजे ही टीकाकरण केंद्र पर पहुंच गए थे, लेकिन करीब 2 बजे जाकर टीका लग पाया। भीषण गर्मी में आज काफी परेशान होना पड़ा।
- अजय कुमार, लाभार्थी
बेगमपुर खटोला से टीका लगवाने के लिए आया हूं। सुबह 9 बजे ही आ गया था लेकिन टीका लगने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है।
- लालू कुमार, लाभार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed