फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   8 arrested including three smugglers of illegal weapons

Gurugram News: अवैध हथियारों के तीन तस्करों सहित 8 गिरफ्तार

Sat, 15 Apr 2023 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
8 arrested including three smugglers of illegal weapons
आरोपी एमपी के भिंड से हथियार खरीदकर दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा में सप्लाई करते थे
विज्ञापन

4 पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस बरामद

अमर उजाला ब्यूरो



गुरुग्राम। अपराध शाखा मानेसर की टीम ने दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा में फैले अवैध हथियार की आपूर्ति करने वालों के जाल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने अवैध हथियार सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 4 पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस बरामद करने के साथ हथियार खरीदने वाले पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी एमपी के भिंड से अवैध हथियार खरीदकर दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा के जिलों में सप्लाई करते थे। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश मेंं उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

एसीपी अपराध प्रीतपाल सिंह ने बताया कि मानेसर क्राइम ब्रांच के प्रभारी एसआई ललित कुमार को सूचना मिली कि इलाके में एक युवक हथियार आपूर्ति करने की फिराक में है। जिस पर टीम गठित कर 22 वर्षीय शैलेंद्र को 10 अप्रैल को बख्तावर चौक से एक पिस्टल व 3 कारतूस सहित काबू किया गया। जिसको अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान शैलेंद्र ने बताया कि उनका एक साल से दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा के अन्य जिलों में हथियार सप्लाई करने का नेटवर्क चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने इस नेटवर्क के दो आरोपियों 20 वर्षीय निखिल और 22 वर्षीय सिद्धांत कुशवाहा उर्फ डालडा को भिंड एमपी से गिरफ्तार किया। वहीं इनसे हथियार खरीदने वाले पांच लोगों को काबू कर 4 पिस्टल और 45 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन



दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा के जिलों में फैला था जाल


एसीपी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान सामने आया कि उनका नेटवर्क दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के अन्य जिलों में हथियारों की सप्लाई का काम करता था। शैलेन्द्र एमपी के भिंड से निखिल और कुशवाहा उर्फ डालडा से हथियार खरीदकर लाता था। वह टिंकू, मंजीत, सोनू उर्फ डूडू, जयपाल व जोगिन्द्र को हथियार बेचता था। पुलिस ने टिंकू (25 वर्ष), मंजीत (28 वर्ष), सोनू उर्फ डूडू (30 वर्ष) व जयपाल (30 वर्ष) को बेरी (झज्जर) से व जोगिन्द्र (30 वर्ष) को पश्चिम विहार, दिल्ली से अवैध हथियारों सहित काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



दस हजार में कट्टा व 30 हजार में देते पिस्टल
आरोपी एमपी के भिंड से देसी कट्टा 5 से 7 हजार में लाता था, जिनको 8 से 10 हजार रुपये में बेचा जाता। वहीं पिस्टल 15 से 18 हजार रुपये में लाकर खरीदारों को 30 हजार रुपये तक में बेच दी जाती थी। शैलेंद्र ने पहले भी बेरी में 6 पिस्टल/कट्टे व 60 कारतूस सप्लाई किए थे। यह लगातार अपने अन्य साथी तस्करों के माध्यम से अवैध हथियार सप्लाई करने में सक्रिय था। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed