फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   7.96 lakhs were cheated on the pretext of making profit by investing

Gurugram News: निवेश करके मुनाफा कमाने का झांसा देकर 7.96 लाख ठगे

Tue, 01 Jul 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
7.96 lakhs were cheated on the pretext of making profit by investing
पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पश्चिम में मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ठगों ने ट्रेडिंग में निवेश करके मुनाफा कमाने का लालच देकर युवक से 7.96 लाख रुपये निवेश कराए। इसके बाद जालसाजों ने अप्रैल से मई माह के दौरान युवक के रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित युवक ने साइबर अपराध थाना पश्चिम में मामला दर्ज कराया है।
सेक्टर-107 निवासी ऐशिक मुखर्जी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल माह में इशिता पॉल नाम की एक महिला ने उससे संपर्क किया। महिला ने ऐशिक को ट्रेडिंग अकाउंट में निवेश करके मुनाफा कमाने की बात कही। वह मुखर्जी के पास वीडियो कॉल और व्हाट्सएप मैसेज करती थी।
विज्ञापन

महिला ने ऐशिक को एक वेब लिंक शेयर किया। इस लिंक के माध्यम से ट्रेडिंग अकाउंट में लॉग इन कराया गया। ग्रुप में एक व्यक्ति निवेश करके मुनाफा कमाने की सलाह देता था। ऐशिक को शेयरों में उछाल व गिरावट भी दिखाई देती थी। मुखर्जी ने जालसाजों के झांसे में आकर सात अप्रैल से तीन मई तक कई बार कुल 7,96,433 रुपये निवेश किए। इसके बाद उसे अपने साथ ठगी के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed