{"_id":"60a0fcd68ebc3e115504c4cb","slug":"77-percent-patient-of-50-plus-are-effected-gurgaon-news-noi5820511166","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 से ज्यादा आयु वाले 77 फीसदी मरीजों की संक्रमण ने ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 से ज्यादा आयु वाले 77 फीसदी मरीजों की संक्रमण ने ली जान
विज्ञापन
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण का कहर उम्रदराज मरीजों पर ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़े इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। 1 अप्रैल से 10 मई के दौरान जिले में कोरोना से दम तोड़ने वालों में 77 फीसदी मरीज 50 साल से ज्यादा आयु के रहे हैं। वहीं, मृतकों में महज 23 फीसदी मरीज ही ऐसे हैं, जिनकी आयु 50 साल से कम है।
कोरोना संक्रमण के नोडल कार्यालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक 1 अप्रैल से 10 मई के बीच जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 235 मरीजों की जान गई, जिसमें से 181 मरीज 50 साल से ज्यादा आयु वाले थे। उसमें भी मृतकों में 61-70 आयु वर्ग में सर्वाधिक 62 मरीज शामिल हैं। वहीं, 91-100 आयु वर्ग में सिर्फ 1 मरीज की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है।
पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या ज्यादा
कोरोना महामारी के कारण दम तोड़ने वालों में 11-20 आयु वर्ग में सिर्फ 1 मरीज शामिल है। खास बात यह है कि संक्रमण के कारण होने वाली मौतों में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या काफी ज्यादा है। 1 अप्रैल से 10 मई के बीच कोरोना से मरने वाले 235 मरीजों में 82 मलिलाएं व 153 पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
इस आयु वर्ग में इतनों की हुई मौत
आयु वर्ग महिला पुरुष कुल
11-20 1 0 1
21-30 0 2 2
31-40 5 15 20
41-50 8 23 31
51-60 13 25 38
61-70 25 37 62
71-80 19 35 54
81-90 11 15 26
91-100 0 1 1
कुल योग 82 153 235