{"_id":"6a2e9bbc6ba1c69665016b40","slug":"75-people-donated-blood-on-world-blood-donor-day-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-91371-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विश्व रक्तदाता दिवस पर 75 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विश्व रक्तदाता दिवस पर 75 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
गुरुग्राम। रोटरी क्लब और अमर उजाला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 75 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में नियमित रक्तदाताओं के योगदान को सराहा गया और रक्तदान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में सुनील मस्ता (117 से अधिक बार रक्तदान), अनिल यादव (50 से अधिक बार रक्तदान), विजय शर्मा सहित कई नियमित रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
इस दौरान श्री श्याम सेवा संघ फर्रुखनगर, स्वास्तिक फाउंडेशन, रॉबिन हुड आर्मी और नेशनल ह्यूमन वेलफेयर काउंसिल जैसे रक्तदान शिविर आयोजक संगठनों को भी सम्मान दिया गया। डॉ. मुकेश शर्मा ने बताया कि रोटरी ब्लड सेंटर गुरुग्राम जरूरतमंद मरीजों के लिए 24 घंटे रक्त सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। साथ ही रोटरी थैलेसीमिया सेंटर में पंजीकृत 164 मरीजों को निशुल्क उपचार की सुविधा जारी रहेगी।
इस दौरान अध्यक्ष डॉ. मुकेश शर्मा ने रोटेरियन रविंदर जैन (उपाध्यक्ष), मुनीश खुल्लर (महासचिव), ऋषि मुनि भारद्वाज, जसवंत सिंह मराठा, नवीन गुप्ता, कंवल सिंह यादव, दिनेश अग्रवाल, विनय शंकर, डॉ. सुदीप सिंगला, पवन कुमार जिंदल और वेद प्रकाश गुलाटी के साथ मिलकर उन सभी रक्तदान शिविर आयोजकों और रक्तदाताओं का धन्यवाद किया। संवाद