फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   73 thousand rupees cheated in the name of online education

Gurugram News: ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर 73 हजार रुपये ठगे

Mon, 10 Nov 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
73 thousand rupees cheated in the name of online education
गुरुग्राम। ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर जालसाजों ने एक युवक से 73 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित युवक ने ऑनलाइन क्लास के लिए कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया तो एप डाउनलोड कराकर वारदात को अंजाम दिया। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना पश्चिम में शिकायत दी है। गुरुग्राम के कार्टरपुरी में रहने वाले राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है। उसने ऑनलाइन पढ़ाई के लिए प्ले स्टोर से फिजिक्स वाला एप डाउनलोड किया था। इसके लिए 4500 रुपये फीस जमा की थी। लाइव क्लास नहीं आने के कारण कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया था। इसके बाद कॉल पर बात करने वाले ने क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर क्रेडिट कार्ड से 72,998 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed