फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   बहनों की प्यार की डोरी से सजे रहे भाईयों के हाथ

बहनों की प्यार की डोरी से सजे रहे भाईयों के हाथ

Sun, 26 Aug 2018 07:04 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
बहनों की प्यार की डोरी से सजे रहे भाईयों के हाथ
बहनों की प्यार की डोरी से सजे रहे भाइयों के हाथ
विज्ञापन

-बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भइया मोरे राखी के बंधन को निभाना, इसी तर्ज पर रविवार को दिन भर बहनें भाइयों की कलाई सजाती रही। वहीं भाई अपनी प्यारी बहनों के लिए उपहारों की दौड़धूप में लगे रहे। इस तरह भाई-बहन के प्यार की निशानी का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने पूजा अर्चना करने के बाद भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर ईश्वर से उनकी दीर्घायु की कामना की, वहीं भाइयों ने बहनों को रुपये व उपहार देने के साथ-साथ रक्षा करने का वचन दिया।
सूरज उगने के साथ ही शहर में राखी के पर्व की धूम शरु हो गई थी। चारों तरफ कुछ था, तो बस राखी का हर्ष और उल्लास था। रंगबिरंगे कपड़ों के साथ मेंहदी से सजे हाथ, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर भीड़ थी। भाई भी इस खास दिन पर अपनी बहनों के लिए जेबें खाली करते रहे। बहनों की दिन भर खूब कमाई हुई, किसी को उपहार तो कई नकदी पाकर इसे बरतने के तरीके ढूढंती रही। तो किसी ने इन पैसों को न खर्च करने की कसम खाई।
विज्ञापन

शहर में कुछ जगह में खुले ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की भीड़ देखी गई, जो खास कर अपने भाईयों के लिए तैयार होने आई थी। कुछ भाई बहनों ने इस त्यौहार को खास तरीके से मनाया। पीवीआर व अन्य सिनेमा हॉल पर रात तक भीड़ लगी रही। वहीं होटल व रेस्तरां भी भरे रहे। रात होते-होते राखी की रंगत फीकी नहीं पड़ी। आलम यह था कि कुछ इलाकों में तो मिठाई तक खत्म हो गई, और बहनों ने पेस्ट्री और चॉकलेट जैसी चीजों से काम चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राखियों में कार्टून करेक्टर की रही धूम
राखियों में इस बार भी बच्चों को लुभाने के लिए कार्टून करेक्टरों की धूम रही। छोटे भाईयों के हाथों में कहीं हनुमैन, माई गणेशा, रिची रिच, डॉरेमॉन, बैनटेन, स्पाइडर मैन, हैरी पॉटर, पॉकिमान आदि सजे रहे। फर से लेकर प्लास्टिक और जरी से बने इन काटूर्न कैरेक्टरों को पाकर बच्चे भी काफी उत्साहित रहे। हों भी क्यों ना राखी की राखी और खेल का खेल जो मिल रहा था।


वीडियो कांफ्रेसिंग के लिए माध्यम से भी बांधी राखी
सुदूर बैठे अपने भाइयों को दूरी का अहसास कम कराने के लिए कई सजी-धजी बहनों ने इंरनेट की मदद ली। उन्होंने घर से ही अपने भाई को राखी बांधी। शहर में बहुत से भाई बहनों ने इसी माध्यम से राखी बांधने के विकल्प को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed