फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   7 arrested including manager in case of beating of youth in night club

नाइट क्लब में युवक की पिटाई मामले में मैनेजर समेत 7 गिरफ्तार

Thu, 11 Aug 2022 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
7 arrested including manager in case of beating of youth in night club
गुरुग्राम। उद्योग विहार स्थित नाइट क्लब में युवती से छेड़छाड़ और फिर उसके दोस्त की बेरहमी से पिटाई के मामले में पुलिस ने क्लब के मैनेजर व बाउंसरों सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान लोकेश, सोनू, राकेश, मंदीप, राम सिंह, नितिन व सुमित के रूप में की गई है। लोकेश क्लब का मैनेजर है। मालूम हो कि घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन ने स्वत: संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

7-8 अगस्त की रात में एक युवक अपनी महिला मित्र व कुछ अन्य दोस्तों के साथ उद्योग विहार स्थित एक क्लब में गया हुआ था। आरोप है कि युवक जब अपनी महिला मित्र के साथ क्लब से निकल रहा था। इसी दौरान वहां पर कार्यरत एक बाउंसर छेड़खानी करने लगा, जिसका युवक ने विरोध किया। इस पर उसके साथ ही करीब दर्जन भर बाउंसर युवक पर टूट पड़े।
विज्ञापन

------
महिला मित्र छोड़ने की मिन्नतें करती रहीं
बाउंसरों को रोकने की बजाय क्लब का मैनेजर लोकेश उनको और ज्यादा पिटाई के लिए उकसा रहा था। इसके बाद तो बाउंसर युवक की और भी ज्यादा बेरहमी से पिटाई करने लगे। इस दौरान महिला अपने मित्र युवक को छोड़ने के लिए बाउंसरों से मिन्नतें करती रही लेकिन बाउंसरों ने पीटना जारी रखा। बाउंसरों ने युवक को इतना पीटा कि उसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिसकर्मी तुरंत अस्पताल में पहुंचे और पीड़ित से मुलाकात कर हरसंभव कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बाउंसरों को पिटाई के लिए उकसाया :
घायल युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रात करीब 2 बजे अपने दोस्तों के साथ उद्योग विहार स्थित क्लब में गया था। जब बाउंसर उसकी पिटाई कर रहे थे तो उसकी महिला दोस्त ने क्लब के मैनेजर से शिकायत की तो उसने बाउंसरों को रोकने की बजाय उनको और भी ज्यादा पिटाई के लिए प्रोत्साहित किया। पिटाई के बाद बाउंसरों ने युवक की घड़ी व 10-12 हजार रुपये भी छीन लिए तथा जान से मारने की धमकी भी दी।

------
नाइट क्लब, बार आदि को बाउंसर उपलब्ध कराने वाली सभी सुरक्षा व अन्य एजेंसियों के माध्यम से उनमें काम करने वाले बाउंसरों और कर्मचारियों के वेरिफिकेशन के लिए पुलिस थाना प्रभारियों को आदेशित कर दिया गया है। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर बाउंसरों व सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 31 अगस्त से पहले यह प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए।
- कला रामचंद्रन, पुलिस आयुक्त गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed