फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   मानसून हुआ सक्रिय, एक घंटे में 18 एमएम हुई बारिश

मानसून हुआ सक्रिय, एक घंटे में 18 एमएम हुई बारिश

Fri, 20 Jul 2018 06:52 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
मानसून हुआ सक्रिय, एक घंटे में 18 एमएम हुई बारिश
मानसून हुआ सक्रिय, एक घंटे में 18 एमएम हुई बारिश
विज्ञापन

क्रॉसर..
- 21 से 25 जुलाई के बीच झमाझम बारिश होने की संभावना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-एनसीआर में एक फिर शुक्रवार सुबह मौसम ने करवट ली। तड़के चार बजे गुरुग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में करीब एक घंटे तक जमकर बारिश हुई। एक घंटे में 18 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव हुआ, लेकिन सुबह होते-होते जल स्तर कम हो गया। इससे सुबह दफ्तर जाने वाले लोगों को दिक्कत नहीं हुई। ट्रैफिक भी प्रभावित नहीं हुआ।
मौसम विभाग की मानें तो मानसून सक्रिय होने से एनसीआर में 21 जुलाई से 25 जुलाई के बीच झमाझम बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार सुबह बारिश होने के बाद मौसम के मिजाज बदलने के संकेत मिले हैं। विभागीय विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में आज से बारिश जोर पकड़ सकती है और 25 जुलाई तक आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। गुरुग्राम में इस दौरान पारा 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को बारिश के बाद चिपचिपा गर्मी से निजात मिलने के साथ मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ में परिवर्तन के कारण वायुमंडल के ऊपरी परत पर दबाव अधिक हो गया था। जिसके कारण बादल जमा होने के बाद जमकर बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान बारिश के बाद 27 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed