फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   600 assistant teachers got service extension

Gurugram News: 600 सहायक शिक्षकों को मिला सेवा विस्तार, सुधरेंगे स्कूलों के हालात

Wed, 19 Jul 2023 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 19 Jul 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
600 assistant teachers got service extension
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। मेवात के स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए पिछले साल लगाए गए करीब 600 सहायक शिक्षकों को सेवा विस्तार मिला है। इससे एक बार फिर मेवात के स्कूल दोबारा कुछ पटरी पर आ जाएंगे। इस संदर्भ में उपायुक्त और चंडीगढ़ में बैठे उच्च अधिकारियों से बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया है। सहायक अध्यापकों को एक्सटेंशन देकर जल्द स्कूल में ज्वाइन करा दिया जाएगा।

बता दें यहां पिछले काफी दिनों से कई हजार अध्यापकों के डीइइओ व डीपीसी व बीईओ तक के पद खाली है। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई से लेकर सुपरविजन तक नहीं हो पा रहा है। अब गंभीर विषय है कि अध्यापकों की कमी को कुछ हद तक अस्थाई तौर पर पूरा करने के लिए पिछले साल सरकार ने एनजीओ के माध्यम से जो सहायक शिक्षक लगाए थे। उन्हें भी अब बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अब इन्हें सेवा विस्तार दिया गया है। फिलहाल करीब 600 सहायक शिक्षक हटने से बदहाल इन स्कूलों की स्थिति ज्यादा बदहाल हो गई।
विज्ञापन


ये हालात हैं जिले के स्कूलों के
नूंह जिले में 950 स्कूल हैं। जिनमें 126 सीनियर सेकेंडरी, 08 हाई स्कूल, 306 मिडिल स्कूल, 500 प्राइमरी स्कूल हैं तो पांच आरोही मॉडल तथा पांच कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हैं। जिनमें करीब दो लाख छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही है। जिले की कुल साक्षरता दर लगभग 54 प्रतिशत है। जिसमें पुरुष साक्षरता दर लगभग 69 प्रतिशत है तो महिला साक्षरता दर 36 प्रतिशत है। मेव महिला साक्षरता दर करीब दस प्रतिशत है। यहां साक्षरता दर कम होने का कारण गरीबी भी है। जिसके कारण नूंह जिला केंद्र सरकार के अति पिछड़े जिलों की श्रेणी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की नींव रखने वाले प्राइमरी स्कूलों का सबसे बुरा हाल है। यहां स्कूलों में 1061 पद रिक्त हैं। ऐसे में बच्चों की नींव काफी कमजोर रहती हैं और वो आगे चलकर कमजोर स्थिति के पढ़ाई छोड़ देते हैं। यहीं कारण है कि यहां पांचवीं के बाद करीब 60 प्रतिशत छात्र ड्रॉप आउट हो जाते हैं।

स्टाफ की स्थिति पर एक नजर

पद स्वीकृत पद भरे हुए खाली पद

डीईओ 1 1 0

डीईईओ 1 0 1

डीपीसी 1 0 1

बीईओ 5 2 3

अधीक्षक 1 0 1

एसओ 1 0 1

बाबू 279 189 90

प्रिंसिपल 119 108 11

हेडमास्टर 08 06 02

प्राध्यापक 1655 671 984

मास्टर सीएंडवी 2627 971 1656

प्राइमरी हेड 333 239 94

जेबीटी मास्टर 4293 3332 1061








प्रशासन की कोशिश के बाद सहायक शिक्षकों को सेवा विस्तार मिल गया है। इस संदर्भ में निदेशालय पंचकूला से उपायुक्त नूंह को पत्र प्राप्त हो चुका है। अभी यह इन्हें कब दोबारा ज्वाइन कराया जाएगा, यह तय नहीं है। कोशिश होगी कि जल्द इन्हें ज्वाइन कराया जाए। इसके बाद स्कूलों की स्थिति बेहतर होगी।




- परमजीत चहल, जिला शिक्षा अधिकारी, नूंह






सशर्त मंजूरी लगाए जाएंगे शिक्षा सहायक
नगीना। नूंह जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा ने एक वर्ष के लिए सशर्त शिक्षा सहायक लगाने को मंजूरी दी है। जिससे 600 शिक्षा सहायकों में खुशी की लहर है। आदेशानुसार अगर इस बीच में हरियाणा सरकार रेगुलर शिक्षक भर्ती कर लेती है तो बगैर किसी नोटिस के सहायक शिक्षकों को हटा दिया जाएगा। मेवात विकास अधिकरण नूंह ने 21 जून व 17 जुलाई 2023 को मौलिक शिक्षा निदेशालय हरियाणा से शिक्षा सहायक कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की मंजूरी मांगी थी। जिसे हाईकोर्ट केस का हवाला देते हुए एक साल के लिए अनुमति दे दी गई। उल्लेखनीय है कि जिले के पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका और नगीना खंड में तकरीबन 100 स्कूल ऐसे हैं जिनमें एक शिक्षक है और दर्जनों ऐसे हैं जिनमें एक भी शिक्षक नहीं है। इन स्कूलों को केवल दूसरे स्कूलों से शिक्षक डेपुटेशन पर भेज कर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed