फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   6 women protested near MG road

6 विदेशी युवतियों ने किया हंगामा, गिरफ्तार

Tue, 31 Dec 2019 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
6 women protested near MG road
गुरुग्राम। नए साल के जश्न से पहले सोमवार रात को एमजी रोड स्थित सिटी कोर्ट बिल्डिंग के पास नशे की हालत में 6 विदेशी युवतियों ने जमकर हंगामा किया। युवतियों ने राहगीरों के साथ बदसलूकी की। हंगामे की सूचना के बाद गुरुग्राम पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उन्हें रोकने की कोशिश की। पुलिस ने पासपोर्ट-वीजा मांगे तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने सभी युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। युवतियों की पहचान केन्या मूल की प्योरिति मुसेन्या, ग्लेडयेस वेथेरा, सुसेन वैरिमू, लुसी नैबवायर, शेरान शकिल और यूगांडा मूल की तिनाह कैतेसे के रूप में हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक विष्णु प्रसाद के मुताबिक, पांच युवतियां केन्या जबकि एक युगांडा मूल की है। युवतियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर भोंडसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नए साल पर एमजी रोड पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस की टीम सोमवार रात को जांच कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली की सिंकदरपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित सिटी कोर्ट बिल्डिंग के पास छह विदेशी युवतियां शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रही है। सूचना के बाद पुलिस पीसीआर के अलावा दुर्गाशक्ति पीसीआर भी मौके पर पहुंची और युवतियों को शांत करने की कोशिश की। युवतियों ने शांत होने की बजाय पुलिसकर्मियों के साथ भी बदसलूकी शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस ने कानूनी सलाहकार की मौजूदगी में युवतियों के पासपोर्ट और वीजा मांगे, लेकिन युवतियों ने पेश नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed