फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   57 lakh rupees hacked by ATM

पांच एटीएम को हैक कर निकाले 57 लाख

Tue, 20 Apr 2021 05:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
57 lakh rupees hacked by ATM
गुरुग्राम। शहर के पांच अलग-अलग स्थानों पर स्थित एटीएम को साइबर ठगों ने हैक कर फर्जी तरीके से 57 लाख रुपये से ज्यादा की निकासी कर ली। एटीएम की सीसीटीवी फुटेज में यह घटना कैद हो गई है। बैंक ने पांचों एटीएम को बंद कर दिया है और साइबर थाने में ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर पृथ्वी पनवीर ने साइबर पुलिस को बताया कि बैंक को एटीएम से नकदी की गड़बड़ी होने की सूचना सर्वर पर मिली थी। सभी एटीएम को मौके पर जाकर चेक किया गया। इनमें सेक्टर-52 की आरडी सिटी स्थित एटीएम से 25 लाख रुपये की फर्जी तरीके से निकासी होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

ठगों ने इस एटीएम की सर्वर केबल को काट दिया और किसी इलेक्ट्रॉनिक चिप के माध्यम से यह निकासी की। इसी तरह सेक्टर-14 स्थित एटीएम से 1.60 लाख, ओमेक्स सिटी सेंटर स्थित एटीएम से 4.5 लाख, राजेंद्र पार्क स्थित एटीएम से 16.20 लाख व साउथ सिटी एकरेड स्थित एटीएम से 9.50 लाख रुपये की निकासी कर ली। बैंक अधिकारियों ने बताया कि इन सभी एटीएम की सर्वर केबल को काटकर ठगों ने वारदात के समय किसी अन्य सर्वर से जोड़ा दिया था। इससे ठगी की जानकारी समय से भी नहीं मिल सकी। साइबर थाना पुलिस का कहना है कि एटीएम के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ठगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही ठग गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed