फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   5 thousand for leaving paddy and four thousand rupees for leaving millet

धान छोड़ने पर 5 हजार और बाजरा छोड़ने पर चार हजार रुपये मिलेंगे

Wed, 08 Jun 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
5 thousand for leaving paddy and four thousand rupees for leaving millet
गुरुग्राम। भूगर्भ जल, नहरों और तालाबों का पानी बचाने के लिए राज्य सरकार ने धान की खेती छोड़ने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया है। धान की जगह खेत खाली छोड़ने पर सात हजार रुपये प्रति एकड़ दिए जाएंगे। यदि धान छोड़कर दलहन या तिलहन की फसल उगाई जाती है तो भी ये रकम मिलेगी। इसी तरह से बाजरे को छोड़कर तिलहन और दलहन की फसल उगाने वालों को चार हजार रुपये प्रति एकड़ दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि अनिल कुमार ने बताया कि जिले में धान की फसल नहीं उगाने के लिए 805 एकड़ पर अनुदान देने का लक्ष्य है। अब तक 28 किसानों ने इस विकल्प को चुना है जिससे 75 एकड़ में लक्ष्य पूरा हुआ है। बाकी लक्ष्य को जल्द ही पूरा किया जाएगा। किसानों को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी तरह से बाजरे की जगह तिलहन और दलहन की फसल उगाने वालों को चार हजार रुपये एकड़ का भुगतान दिया जाएगा। इसके लिए किसानों को पहले ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद ‘मेरा पानी मेरी विरासत’ में उनका ब्योरा आएगा। दोनों प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनको इसका भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed