फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   42 accused arrested for defrauding Rs 148.97 crore across country

42 ठग गिरफ्तार: देशभर में 148.97 करोड़ की ठगी को दिया अंजाम, आरोपियों पर दर्ज हैं 535 मामले, पढ़ें पूरा खुलासा

Wed, 17 Sep 2025 06:07 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 17 Sep 2025 06:07 PM IST
सार

गुरुग्राम पुलिस की साइबर टीमों ने ये आरोपी अप्रैल माह से अगस्त माह के दौरान पकड़े थे। आरोपियों से पूछताछ करने व जांच में सामने आया कि वे फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, निवेश कराकर, फर्जी अधिकारी बनकर सहित अन्य माध्यमों से लोगों से धोखाधाड़ी व ठगी करते थे।

विज्ञापन
42 accused arrested for defrauding Rs 148.97 crore across country
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

देशभर में 148.97 करोड़ रुपयों की साइबर ठगी करने वाले 42 आरोपियों को गुरुग्राम साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 13 मोबाइल, दो सिम कार्ड, 11,52,850 रुपये, एक डेबिट कार्ड और चेक बरामद किए हैं। 13 मोबाइल की इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से जांच कराने पर आरोपियों के खिलाफ देशभर में 16,883 शिकायतें और 535 मामले दर्ज होने का खुलासा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ हरियाणा के विभिन्न जिलों में कुल 30 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


गुरुग्राम पुलिस की साइबर टीमों ने ये आरोपी अप्रैल माह से अगस्त माह के दौरान पकड़े थे। आरोपियों से पूछताछ करने व जांच में सामने आया कि वे फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, सेक्सटॉर्सन, निवेश कराकर, फर्जी अधिकारी बनकर सहित अन्य माध्यमों से लोगों से धोखाधाड़ी व ठगी करते थे।

विज्ञापन

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार
साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस ने आरोपी अजय कुमार, मोहमद अनस, जतिन, प्रणय प्रताप, रियाज़ू, राजवीर, शिव प्रकाश, दिनेश, अरविंद कुमार, अंकित कुमार, अरुण कुमार, शुभम शुक्ला, नितेश कुमार, राहुल प्रताप, लोकेश, शहाबुदीन खान उर्फ गोला, राहुल, संजय कुमार, नरेंद्र सिंह, दीपक, सुमित, विजय, सूरज कुमार, राहुल राव, रोशन कुमार, रवि कुमार, प्रहलाद, पंकज, राजीव मंडन, सुमित कुमार, गौरव कुमार, फिरोज, ऋषभ, मोहमद सोहेल उर्फ आशु, यश कुमार, कनीक कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं, साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने आरोपी मानी चौबे, कमल, सुमित, शुभम राणा, शंकर कुमार व अमरेश दास को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार किए कई आरोपियों पर गुरुग्राम में भी मामले दर्ज हैं। इनमें साइबर अपराध थाना पूर्व में नौ मामले और साइबर अपराध थाना दक्षिण में चार मामले शामिल हैं। लोगों के साथ साइबर ठगी करने वालों के खिलाफ गुरुग्राम पुलिस की साइबर टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। - प्रियांशु दीवान, सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध), गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed