{"_id":"5b5362954f1c1b61508b492c","slug":"41532191381-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कांवड़ यात्रा की तैयारी हुई शुरू, बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कांवड़ यात्रा की तैयारी हुई शुरू, बाजारों में बढ़ी रौनक
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की तैयारीशुरू, बाजारों में रौनक
-27 जुलाई से कांवड़ियों के जत्थे हरिद्वार के लिए होंगे रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में कांवड़ लाने वाले जत्थों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अनुमान है कि इस बार पूरे जिले से करीब 50 से 60 हजार कांवड़िए हरिद्वार जाएंगे। शहर के विभिन्न मंदिरों से 27 जुलाई को सभी जत्थे शहर से रवाना होंगे। 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा को गंगा में स्नान कर 28 जुलाई को सुबह हरिद्वार से कांवड़ लेकर वहां से रवाना होंगे। कांवड़ियों की तैयारी के चलते शहर के बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। शिवालयों में भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
पंडित बृजभूषण ने बताया कि 28 जुलाई से शुरू हो रहे इस पवित्र माह सावन के चार सोमवार को भगवान शिव की विशेष आराधना की जाएगी। नजदीकी मंदिरों व शिवालयों से 27 जुलाई को कांवडिए के जत्थों को रवाना किया जाएगा। कुछ कांवड़ियों के जत्थे एक या दो दिन पहले भी निकल जाएंगे।
शिव मंदिरों से रवाना होंगे कांवड़ियों के जत्थे
शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सावन में शिव मंदिरों से कांवड़ियों की जत्थे रवाना होंगे। शहर के राजीव नगर में गुफावाला मंदिर, घंटेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, प्रकाशपुरी, प्रेम मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर आदि मंदिरों में सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए कांवड़ लाने के लिए जाते हैं। शिवालयों में भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।