फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   आशियाना न मिलने पर फूटा निवेशकों का गुस्सा

आशियाना न मिलने पर फूटा निवेशकों का गुस्सा

Sat, 21 Jul 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
आशियाना न मिलने पर फूटा निवेशकों का गुस्सा
आशियाना न मिलने पर फूटा निवेशकों का गुस्सा
विज्ञापन

- बिल्डर के ऑफिस के बाहर लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिल्डर द्वारा पजेशन नहीं देने से नाराज एम्मार इंडिया के आवंटियों ने शनिवार को सिकंदरपुर स्थित बिल्डर के दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। आवंटियों ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर पजेशन देने की मांग की।
निवेशकों का कहना है कि एम्मार इंडिया लिमिटेड ने वर्ष 2009 में सेक्टर-65 में फ्लैट का निर्माण शुरू किया था। यहां 40 लाख से डेढ़ करोड़ के फ्लैट लोगों ने बुक कराए थे। इसके लिए 90 प्रतिशत रकम जमा कर दी गई है। बिल्डर ने फ्लैट का निर्माण कर आवंटियों को 2012-13 में कब्जा देने का वादा किया गया था लेकिन अभी तक बिल्डर द्वारा निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। लोगों का आरोप है कि कुछ ब्लॉकों में तो अभी तक काम भी नहीं शुरू किया गया। ऐसे में नाराज लोगों ने शनिवार को दोपहर तीन बजे सिंकदरपुर स्थित बिल्डर के ऑफिस के बाहर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

निवेशकों का कहना था कि बिल्डर द्वारा निर्माण कार्य काफी धीमी गति से कराया जा रहा है। इस हालात में अगले कई वर्ष तक काम पूरा होना संभव नहीं है। प्रदर्शन में सुमित अग्रवाल, कुलदीप कोहली, विशाल मित्तल, कर्नल राघव, दीपक आदि शामिल रहे। वहीं, बिल्डर के प्रवक्ता का कहना है कि इस मसले को जल्द से जल्द हल करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed