फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ढाबा मालिक से रंगदारी मामले में 5 में से 3 गिरफ्तार, 2 फरार

ढाबा मालिक से रंगदारी मामले में 5 में से 3 गिरफ्तार, 2 फरार

Fri, 20 Jul 2018 06:00 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
ढाबा मालिक से रंगदारी मामले में 5 में से 3 गिरफ्तार, 2 फरार
ढाबा मालिक से रंगदारी मांगने के मामले में 3 गिरफ्तार, दो अभी फरार
विज्ञापन

क्रॉसर...
- पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेजा
- अन्य दो को पकड़ने के लिए की जा रही छापेमारी
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखनगर। गुरुग्राम-पटौदी रोड स्थित ढाबा मलिक से 20 हजार रुपये प्रति माह रंगदारी मांगने आए पांच युवकों में से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। अदालत ने तीनों को भोंडसी जेल में भेज दिया है। दो अन्य अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने वारदात को कबूल कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश देकर छापेमारी कर रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में अमित उर्फ डिब्बा, चरणजीत उर्फ जीतू, शिव कुमार उर्फ रोनिया सभी गांव झुंडसराय के रहने वाले हैं। तीनों ने पुलिस को बताया कि वह बीते शनिवार को बिजेंद्र के ढाबे पर खाना खाने गए थे। इसके बाद ढाबा मालिक के साथ उनकी अनबन हो गई। जिसके बाद ढाबा मालिक को पीटा और गाड़ी में डालकर खेतों में बने कमरे में ले गए। वहां पर भी उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद वह उसे छोड़कर फरार हो गए। मामले में दो अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में धानावास निवासी पीड़ित विजेंद्र ने बताया कि 14 जुलाई को सांय करीब 6 बजे चार युवक जीतू, डब्बा, बिजार व रणिया ढाबे पर खाना खाने आए थे। चारों उनके साथ अभद्रता करते हुए ढाबे पर ही पिटाई करने लगे। कुछ देर बाद ही उनका एक और साथी वहां पर आया और 20 हजार रुपये हर माह रंगदारी मांगने लगा। पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। बाद में बंधक बनाकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

...............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed