फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   40 thousand loot by dilevery boy

एमेजॉन कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय से मारपीट कर लूटपाट

Thu, 05 Dec 2019 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
40 thousand loot by dilevery boy
अमेजन के डिलीवरी बॉय से 40 हजार लूटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन के डिलीवरी बॉय से फाजिलपुर गांव के पास चार लड़कों ने मारपीट कर लूटपाट की। आरोपियों ने उनसे 40 हजार नकदी, 7 पार्सल और कुछ कागजात लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। बादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार के मुताबिक घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, मूलरुप से यूपी के झांसी निवासी लोकेंद्र टिकरी गांव में किराये पर रहता है। मंगलवार रात करीब 10 बजे युवक सीएचडी एवेन्यू सोसायटी में पार्सल की डिलीवरी कर ई-रिक्शा में फाजिलपुर के आगे स्थित सोसायटियों में जा रहा था। सोसायटी से पहले सुनसान जगह पर चार युवकों ने डिलवरी बॉय से ई-रिक्शा रूकवा लिया। वह कुछ समझ पाता मारपीट शुरू कर दी और इस दौरान डिलवरी बॉय ने युवकों की नजरों से बचाकर अपना मोबाइल फेंक दिया। युवकों ने मारपीट के बाद पीड़ित के ई-रिक्शा में रखे 7 पार्सल और कलेक्शन किए हुए 40 हजार व अन्य कागजात लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

वारदात के बाद युवक ने सड़क किनारे फेंका अपना मोबाइल उठाया और पुलिस कंट्रोल रूम और कंपनी अधिकारियों को फोन कर सूचना दी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed