फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   40 accused of cyber fraud worth Rs 77.38 crore arrested across the country

Gurugram News: देशभर में 77.38 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले 40 आरोपी पकड़े

Tue, 09 Sep 2025 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
40 accused of cyber fraud worth Rs 77.38 crore arrested across the country
साइबर टीमों ने आरोपियों को दिसंबर 2024 से अगस्त 2025 के मध्य किया गिरफ्तार
विज्ञापन


छह मोबाइल और 85.43 लाख रुपये नकदी बरामद
आरोपियों पर दर्ज हैं 16,393 शिकायतें और 532 मामले

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। देशभर में 77.38 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले 40 आरोपियों को गुरुग्राम पुलिस की साइबर टीमों ने दिसंबर 2024 से अगस्त 2025 के मध्य गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से छह मोबाइल और 85.43 लाख रुपये नकदी बरामद की है। इंडियन साइबर क्राइम कोर्डिनेशन सेंटर से जांच कराने पर पता चला कि आरोपियों के खिलाफ कुल 16,393 शिकायतें और 532 मामले दर्ज हैं।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि वे फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, सेक्सटॉर्सन, निवेश कराने, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से धोखाधड़ी व ठगी की वारदातों को अंजाम देते हैं। गुरुग्राम पुलिस की साइबर टीमों ने इन आरोपियों को विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ गुरुग्राम सहित हरियाणा के अन्य कई जिलों में 21 मामले दर्ज हैं। गुरुग्राम के साइबर अपराध थाना पूर्व में चार मामले और साइबर अपराध थाना दक्षिण में एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन

साइबर अपराध थाना पूर्व की पुलिस ने अजय कुमार, मोहमद अनस, जतिन, प्रणय प्रताप, रियाज़ू, राजवीर, प्रवीन, नरेंद्र उर्फ छोटियां, मुकेश मारू, मोहक गोस्वामी, विकास, आकाश, रवि कुमार, प्रवीण राजेंद्र बोरकर, कपिल, सुमित, प्रकाश चंद्र, रजत, विकास उर्फ विक्की, सुनील कुमार उर्फ लक्ष्मण, दीपक उर्फ मोनू, ताहिर नसीम, दीपक, रणदीप, नवीन कुमार, दीपांशु, धीरज, राहुल, सुरेंद्र सिंह उर्फ सूरज, मितेश रमनलाल, अशोक कुमार, खुशबू कुमारी और सौरव को गिरफ्तार किया है। वहीं, साइबर अपराध थाना दक्षिण की पुलिस ने सुरजीत दिनकर, भूमकांति शिवा सुब्रह्मण्यम प्रदीप, रचूरी कृष्णा, पूपांडी बी, शिवा शुभ्रमणि, युवराज रामराज और नसीबा जौहर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस की साइबर टीमें मामलों की गहनता से छानबीन करते हुए आरोपियों तक पहुंच रही हैं। कई मामलों में ठगी गई राशि को फ्रीज कराया जाता है ताकि पीड़ित को अपनी मेहनत की कमाई वापस मिल पाए।
- प्रियांशु दीवान, सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर अपराध) गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article