फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   3441 new infected, 10 dead

3441 नए संक्रमित मिले, 10 की मौत

Sat, 08 May 2021 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
3441 new infected, 10 dead
गुरुग्राम। जिले में नए कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आने लगी है। पिछले लगातार तीन दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 हजार से कम रही है, वहीं बीमारी को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी है। गत दिवस शुक्रवार को 3588 नए मरीज मिले थे, जबकि 4253 लोग ठीक भी हुए थे। वहीं बृहस्पतिवार को 3737 कोरोना संक्रमित मिले थे। ऐेसे में कहा जा सकता है कि गुरुग्राम में कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूक होने लगे हैं, लेकिन संक्रमण से बचाव को लेकर लोगों को भविष्य में भी जागरूक रहना होगा।
विज्ञापन

शनिवार को गुरुग्राम में 3441 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं और 10 लोगों की मौत हुई है जबकि 4101 लोगों ने कोरोना को मात भी दी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार गुरुग्राम जिले में अभी तक 153660 कोरोना पॉजिटिव मामले आ चुके हैं, जिसमें 114753 लोग कोरोना संक्रमण से जीतकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 577 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 38330 एक्टिव केस हैं, जिसमें 35822 लोग होम आईसोलेंशन हैं, जबकि 162 लोग जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं और 2346 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

10501 लोगों को टीका लगाया
गुरुग्राम। जिले में शनिवार को 10501 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें 5951 लोगों ने पहली डोज और 4550 लोगों ने दूसरी डोज ली। 9697 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर और 804 लोगों ने निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया। शनिवार को कुल 60 केंद्रों पर वैक्सीन के टीके लगाए गए जिसमें 18 से 44 वर्ष के 5471 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई, जिसमें 4932 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और 539 लोगों ने निजी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका लगवाया। वहीं 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र के 4671 लोगों को वैक्सीन के टीके लगाए गए। जिसमें 353 लोगों ने पहली डोज और 4264 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। वहीं 220 स्वास्थ्य कर्मियों में सेे 35 ने पहली डोज और 185 ने वैैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। जबकि 193 फ्रंट लाइन वर्कर्स में से 92 ने पहली डोज एवं 101 ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। शनिवार तक गुरुग्राम जिलेे के 522992 लोगों को वैैक्सीन का टीका लगवाया है। पिछले दो दिनों से जिले में फिर वैक्सीन का टीका लगानेे की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ी है। शुक्रवार व शनिवार को 22986 लोगों को टीका लगाया गया है। ऐसे में लोग वैैक्सीन का टीका लगवाने के लिए जागरूक हो रहे हैं, ताकि कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed