फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   3.44 lakh rupees were defrauded by giving advertisement for sale of suit

Gurugram News: सूट सेल करने का विज्ञापन देकर की 3.44 लाख रुपये की ठगी

Wed, 23 Jul 2025 11:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
3.44 lakh rupees were defrauded by giving advertisement for sale of suit
- पेमेंट करने के लिए भेजा क्यूआर कोड, नहीं मिली ऑर्डर की डिलीवरी
विज्ञापन


- इंस्टाग्राम हेल्प डेस्क से नंबर लेकर की बात तो ट्रांसफर कराये रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने साेशल मीडिया पर सूट सेल का विज्ञापन देकर एक महिला से 3,44,873 रुपये की ठगी कर ली है। महिला द्वारा भुगतान करने के बाद भी ऑर्डर की डिलीवरी नहीं पहुंची। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज किया है।
फर्रुखनगर के ताजनगर निवासी आरूपी यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 21 जून को इंस्टाग्राम पर सूट सेल करने का विज्ञापन देखा। इस विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके आरूपी यादव की ऑर्डर और भुगतान को लेकर बातचीत हुई। कॉल पर बात करने वालों ने आरूपी के पास एक क्यूआर कोड भेजा। आरूपी ने दो बार में 13,049 रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन उसके पास ऑर्डर नहीं पहुंचा। आरूपी यादव ने उसी मोबाइल नंबर पर दोबारा संपर्क किया, लेकिन उसे जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन

आरूपी यादव को समझ आ गया कि उसके साथ ठगी हो गई है। इसके बाद आरूपी ने इसके बारे में शिकायत दर्ज कराने के लिए इंस्टाग्राम पर ही साइबर क्राइम हेल्प डेस्क पर संपर्क किया। इंस्टाग्राम पर दिए नंबर पर व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत हुई तो आरूपी यादव को आश्वासन दिया कि उसका पैसा रिफंड करा दिया जाएगा। जिसकी सिक्योरिटी के लिए एडवांस में पैसा देने को कहा गया। इसके लिए आरूपी के पास क्यूआर कोड भेजा गया। जहां आरूपी ने अपने केनरा बैंक के खाते से 2,91,503 रुपये और एसबीआई के खाते से 53,370 रुपये भेज दिए। इसके बाद आरूपी यादव ने जब कॉल की तो उसका जवाब नहीं दिया गया। जालसाजों सिक्योरिटी के नाम पर आरूपी यादव से 3,44,873 रुपये की ठगी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed