{"_id":"6171ada6c42fee3a4007c518","slug":"34-5-lakh-district-s-participation-in-100-crore-vaccine-gurgaon-news-noi611698297","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ की वैक्सीन में 34.5 लाख जिले की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 करोड़ की वैक्सीन में 34.5 लाख जिले की भागीदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कोरोनारोधी टीकाकरण के मामले में गुरुग्राम जिला शुरुआत से ही पूरे प्रदेश में पहले पायदान पर है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक टीके की 3456378 डोज लगाई गई हैं, जिसमें से 2152399 को पहली व 1283462 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई है। हालांकि, विभाग के पास गुरुग्राम में ही दोनों डोज लगवाने वालों व टीकाकरण में गुरुग्राम के मूल निवासियों से संबंधित कोई सटीक आंकड़ा नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन का कहना है कि जिले में शुरुआत से ही भेदभाव व पक्षपात से परे जाकर टीकाकरण अभियान चलाया गया है। आगे भी टीकाकरण की प्रक्रिया चलती रहेगी। जिले में 16 जनवरी से कोरोनारोधी टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। सफाईकर्मी राधा पहली महिला थीं, जिन्हें कोरोनारोधी टीके की जिले में पहली डोज दी गई थी। पहले दिन ही सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने भी टीका लगवाया था। टीकाकरण की प्रक्रिया को रफ्तार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग बीच-बीच में महाअभियान चलाता रहा है।
जुलाई से दूसरी डोज को प्राथमिकता
संक्रमणरोधी टीकाकरण के तहत संपूर्ण टीकाकरण (कंप्लीट वैक्सिनेशन) के उद्देश्य से उच्च स्तर से मिले निर्देशों के तहत स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई से दूसरी डोज को प्राथमिकता देनी शुरू कर दी। इसका नतीजा यह है कि अब तक जिले में प्रदेश के किसी भी जिले के मुकाबले रिकॉर्ड संख्या में लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई है। हालांकि, पिछले करीब एक सप्ताह से टीकाकरण अभियान में फिर से पहली डोज को प्राथमिकता देनी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
डीएलएफ व न्यू गुरुग्राम में 90 फीसदी टीकाकरण
टीकाकरण अभियान के तहत जिले में न्यू गुरुग्राम व डीएलएफ इलाका ऐसा है, जहां करीब 90 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। वहीं, सोहना, पटौदी, मानेसर के ग्रामीण इलाकों में अब भी टीकाकरण के लिए शासकीय केंद्रों पर कतार लग रही है। शहरी इलाके के शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर लोगों की संख्या घटी है क्योंकि अधिकांश लोगों को टीका लगाया जा चुका है। अब तो रोजाना लक्ष्य से करीब संख्या में ही लोग शासकीय केंद्रों पर कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
टीकाकरण में नूंह सबसे नीचे
प्रदेश में अब तक कुल करीब 2.5 करोड़ लोगों को संक्रमणरोधी टीका लगाया गया है, जिसमें से 38451 से ज्यादा डोज लगाकर कर गुरुग्राम पहले व टीके की 23 लाख से ज्यादा डोज लगाकर फरीदाबाद दूसरे स्थान पर है। इस सूची में अंबाला तीसरे स्थान पर है, जहां अब तक टीके की कुल 14 लाख डोज लगाई गई हैं। इस सूची में नूंह जिला सबसे नीचे है, जहां अब तक कोरोनारोधी टीके की महज 3 लाख 8451 डोज ही लगाई जा सकी हैं।