फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   339 new corona cases found in gurugram

339 नए लोगों में मिला संक्रमण, दो की गई जान

Sun, 13 Sep 2020 10:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
339 new corona cases found in gurugram
गुरुग्राम। जिले में कोरोना का प्रकोप निरंतर बढ़ता ही नहीं जा रहा है, बल्कि रोजाना रिकॉर्ड भी तोड़ने लग गया है। इसी क्रम में रविवार को अब तक के सर्वाधिक 339 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि 273 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। इसी के साथ कोरोना मरीजों की कुल संख्या 15 हजार के आंकड़े को भी पार गई और 15249 तक पहुंच गई। इसमें से 12870 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन

चिंता की बात यह है कि होम आइसोलेट मरीजों की संख्या भी 2232 हो गई है। वहीं, अस्पतालों में इस समय 224 मरीज उपचाराधीन हैं, जिसमें से सबसे ज्यादा 171 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती हैं जबकि जिला कोविड अस्पतालों में 18 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। वहीं, 35 मरीज जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। मरीजों की मौत के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं। स्थिति यह है कि सितंबर में ही 14 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed