{"_id":"61e456300465d5774a520f13","slug":"3378-new-positive-gurgaon-news-noi627241142","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 3378 नए मरीज मिले, 17 ओमिक्रॉन के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 3378 नए मरीज मिले, 17 ओमिक्रॉन के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले में तो स्थिति सामान्य हो गई है लेकिन कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में रविवार को जिले में कोरोना के 3378 नए मरीज मिले जबकि 1514 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया तो वहीं संक्रमण के कारण एक मरीज की मौत भी हुई। दम तोड़ने वाला 83 साल का बुजुर्ग था, जिसे टीके की एक भी डोज नहीं लगी थी। वह पहले से ही हाइपरटेंशन व डायबिटीज से ग्रस्त था। वहीं ओमिक्रॉन के भी 17 मरीज मिले। दूसरी तरफ रोजाना मिलने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। रविवार को 12184 नमूने लिए गए, जिसमें से 2328 की रैपिड एंटीजन किट के जरिये जांच की जाएगी।
जिले में कुल सक्रिय मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 21129 पर पहुंच गया है जबकि महज दो सप्ताह पहले जिले में कुल 1439 ही मरीज सक्रिय थे। 21129 संक्रमितों में से 152 का अस्पतालों में इलाज चल रहा है जबकि 20997 मरीज होम आइसोलेट हैं। हालांकि, संक्रमितों की स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं है और यही वजह है कि अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में रहकर ही ठीक हो रहे हैं।
पिछले 10 दिन का कोरोना का आंकड़ा
07 जनवरी 1879
08 जनवरी 1450
09 जनवरी 2338
10 जनवरी 2621
11 जनवरी 2385
12 जनवरी 2704
13 जनवरी 031
14 जनवरी 3897
15 जनवरी 3349
16 जनवरी 3378