{"_id":"6abc069b6f0615d2090d1634","slug":"32-sports-nurser32-sports-nurseries-to-be-re-inspectedies-to-be-re-inspected-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102707-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 32 खेल नर्सरियों की दोबारा से होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 32 खेल नर्सरियों की दोबारा से होगी जांच
विज्ञापन
खिलाड़ियों की संख्या, प्रशिक्षण व्यवस्था और रिकॉर्ड का होगा मिलान
1130 खिलाड़ी इनमें अभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए संचालित खेल नर्सरियों पर खेल विभाग ने निगरानी बढ़ा दी। इस वर्ष शुरू हुई 37 खेल नर्सरियों में से पांच को अलग-अलग जांच के बाद बंद किया जा चुका है। अब बाकी 32 नर्सरियों की दोबारा जांच शुरू कर दी गई है। सितंबर तक की जांच पूरी कर दो अक्तूबर तक रिपोर्ट तैयार करने की तैयारी है।
विभागीय कार्रवाई के तहत चार जून को जैकबपुरा स्थित सरकारी स्कूल की वॉलीबॉल नर्सरी और नेहरू स्टेडियम की लॉन टेनिस नर्सरी बंद की गई थी। इसके बाद 30 जुलाई को घसौला की बॉक्सिंग नर्सरी और सितंबर की शुरुआत में घोषगढ़ की एथलेटिक्स व वॉलीबॉल नर्सरी बंद की गई। इससे जिले में संचालित नर्सरियों की संख्या 37 से घटकर 32 रह गई है।
जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि 32 नर्सरियों की दोबारा जांच कराई जा रही है। खिलाड़ियों की संख्या, प्रशिक्षण व्यवस्था, सुविधाओं और रिकॉर्ड समेत सभी जरूरी बिंदुओं की जांच होगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। वर्तमान में इन नर्सरियों में करीब 1130 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन मानकों पर होगा आकलन
जांच में नर्सरियों में नियमित अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की संख्या, उपस्थिति, प्रशिक्षक की उपलब्धता, प्रशिक्षण का समय, मैदान, खेल उपकरण और रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा। पंजीकृत खिलाड़ियों और वास्तव में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों की संख्या में अंतर मिलने पर भी विभाग कार्रवाई कर सकता है। नियमों के अनुसार किसी नर्सरी में खिलाड़ियों की संख्या 20 से कम होने पर उसे बंद किया जा सकता है।