{"_id":"5bd5f606bdec22697300b5ee","slug":"31540748806-gurgaon-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम के मनीष ठाकरान ने नेशनल में लगाया सिल्वर पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम के मनीष ठाकरान ने नेशनल में लगाया सिल्वर पर निशाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। विजयवाड़ा (आंध्रप्रदेश) में हुई 11वीं नेशनल मिनी तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में गुरुग्राम के मनीष ठाकरान ने टीम इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। हरियाणा की टीम ने फाइनल में सर्विसेज की टीम के साथ कड़े मुकाबले में गोल्ड से चूक गई। 23-28 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन रिकर्व कैटेगरी के टीम इवेंट मुकाबले में हरियाणा की टीम का मुकाबला सर्विसेज की टीम के साथ हुआ।
फाइनल में कड़ी टक्कर देने के बाद ओलंपिक राउंड में टीम 6-4 से पिछड़ गई जिससे सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। कोच कपिल कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने 13 गोल्ड मेडल हासिल किए। गुरुग्राम की ओर से इकलौते मनीष ठाकरान ने सिल्वर मेडल हासिल किया। इंडियन राउंड में महिला तीरंदाज दीपशिखा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चौथे स्थान पर रही। ब्यूरो